अमेरिका ने कहा, दूसरे देशों की संप्रभुता का सम्मान नहीं कर रहा है चीन
नई दिल्ली। अमेरिकी विदेश मंत्रालय में उप सचिव (ईस्ट एशियन और पैसिफिक अफेयर्स) डेविड स्टिलवेल ने कहा है कि चीन दूसरे देशों की संप्रभुता का सम्मान नहीं कर रहा है। उन्होंन कहा है कि बीजिंग दक्षिण चीन सागर में दूसरे देशों के संप्रभु अधिकारों को कमजोर करने और उन संसाधनों तक पहुंच से वंचित करने के लिए काम कर रहा है जो उन राज्यों के हैं, जो चीन के नहीं हैं। चीन अंतरराष्ट्रीय कानून को धमकियों से और जबरदस्ती बदलना चाहता है। हाल के महीनों में जबकि दुनिया ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई पर ध्यान केंद्रित किया है, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चीन (पीआरसी) ने दक्षिण चीन सागर में अधिकार बनाने के लिए अपने अभियान को तेज कर दिया है।

इससे पहले डेविड स्टिलवेल से जब भारत-चीन झड़प के बार में पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि ऐसा लगता है कि जब दुनिया कोरोनावायरस के साथ लड़ाई में जुटी हुई है और सभी अपनी जीवन बचाने में व्यस्त हैं तो ऐसा लगता है कि चीन इस हालात का फायदा उठाने के तौर पर देख रहा है।
हाल के दिनों में भारत और अमेरिका के बीच काफी तनातनी देखने को मिल रही है। अमेरिका ने हाल ही में उइगर मुस्लिमों के मानवाधिकार उल्लंघनों के आरोपों को लेकर चीन के शिनजियांग क्षेत्र के प्रमुख चेन क्वांगु सहित चार चीनी अधिकारियों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं। इन अधिकारियों में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी का एक क्षेत्रीय प्रमुख भी शामिल है. चीन पर संसाधन संपन्न उत्तर पश्चिम प्रांत में उइगुर समुदाय के लोगों को सामूहिक तौर पर हिरासत में रखने, धार्मिक उत्पीड़न और जबरन नसबंदी के आरोप हैं। अमेरिकी सरकार के बैन के बाद ये अधिकारी अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
अमेरिका के प्रतिबंध लगाने के बाद चीन ने भी अमेरिका के कई शीर्ष अधिकारियों और नेताओं के वीजा को बैन कर दिया। चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वो अमेरिकी सीनेटर मार्को रुबिओ और टेड क्रूज, धार्मिक स्वतंत्रता संबंधी अमेरिकी राजदूत सैमुअल ब्राउनबैक और कांग्रेस सदस्य क्रिस स्मिथ के खिलाफ वो प्रतिबंध लगा रहा है। इसके साथ ही चीन ने अमेरिकी कांग्रेस कार्यकारी आयोग (सीईसीसी) पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
-
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
US Iran Talks : ईरान-अमेरिका जंग पर ब्रेक ? पहला राउंड फेल होने के बाद 16 अप्रैल को होगी आर-पार की बात -
Trump Iran Nuclear Weapon: 'ईरान नहीं बनेगा न्यूक्लियर पावर' ट्रंप के बयान से बढ़ा तनाव,मिडिल ईस्ट जंग पर असर -
Trump Pope Leo Conflict: वेटिकन पर ट्रंप का वार! पोप लियो पर हमले की AI फोटो ने भड़काया विवाद, क्या है मामला? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान












Click it and Unblock the Notifications