टिकटॉक और माइक्रोसॉफ्ट की डील पर बोला चीनी मीडिया-टेक्‍नोलॉजी की चोरी बर्दाश्‍त नहीं करेंगे

शंघाई। चीन की टेक्‍नोलॉजी कंपनी बाइटडांस की वीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक और माइक्रोसॉफ्ट के बीच होने वाली डील पर इस समय कई बातें हो रही हैं। इस बीच चीनी मीडिया ने कहा है कि चीन कभी भी अपनी टेक्‍नोलॉजी की 'चोरी' बर्दाश्‍त नहीं करेगा। इसके अलावा बाइटडांस की शॉर्ट वीडियो टिकटॉक के अमेरिका में ऑपरेशन बेचने के हर कदम का जवाब देने में समर्थ हैं। ग्‍लोबल टाइम्‍स की तरफ से आई एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है।

china-tiktok

डोनाल्‍ड ट्रंप ने दिया 45 दिनों का समय

चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका लगातार चीन की टेक्‍नोलॉजी कंपनियों को चिढ़ा रहा है और यह सब 'अमेरिकी फर्स्‍ट' के नाम पर हो रहा है। चीन के पास इसका जवाब देने के अलावा कोई और विकल्‍प नहीं है। ग्‍लोबल टाइम्‍स के मुताबिक चीन के पास इसका जवाब देने के कई तरीके हैं। अगर सरकार ने एक सुनियोजित तरीके से जवाब देने का फैसला किया तो फिर मुश्किल बढ़ सकती है। सोमवार को माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से कहा गया है कि वह बाइटडांस के साथ बातचीत कर रहे हैं और टिकटॉक को खरीदा जा सकता है। वहीं अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने राष्‍ट्रीय सुरक्षा का हवाला देते हुए कहा है कि अगर 45 दिनों के अंदर डील नहीं हुई तो फिर टिकटॉक को बैन कर दिया जाएगा। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपेयो ने कहा था कि ट्रंप जल्‍द ही चीन की सॉफ्टयवेयर कंपनियों पर एक्‍शन ले सकते हैं अगर उन्‍हें चीनी सरकार के साथ यूजर का डाटा शेयर करते हुए पाया गया। ग्‍लोबल टाइम्‍स के मुताबिक अमेरिका जिस तरह से बाइटडांस और हुआवे टेक्‍नोलॉजी के साथ बर्ताव कर रही है वह इशारा है कि किस तरह से चीन की अर्थव्‍यवस्‍था को तोड़ने की कोशिशें हो रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+