स्कूल में बच्चों को ड्रग्स देने के मामले से हिला चीन

चीन
REUTERS
चीन

चीन की राजधानी बीजिंग के एक नर्सरी स्कूल में बच्चों को ड्रग्स दिए जाने का मामला सामने आने के बाद चीन में विरोध भड़क उठे हैं.

ये मामला चीन की एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था आरवाईबी स्कूल से जुड़ा हुआ है.

इस संस्था ने कहा है कि वह इस मामले के लिए माफी मांगते हैं जिससे इतना विरोध भड़का है.

चीन के बारे में वो बातें जो शायद ना पता हों!

चीन में किस धर्म को मानने वाले सबसे ज़्यादा?

बीजिंग के अधिकारी चीनी राजधानी में चल रहे सारे नर्सरी स्कूलों में इसकी जांच कर रहे हैं.

चीन के प्रमुख शहर शंघाई के चाइल्ड केयर सेंटर में नौनिहालों के शोषण किए जाने के बाद ये मामला सामने आया है.

'नंगे खड़े रहने के लिए विवश'

बताया जा रहा है कि आरवाईबी एजुकेशन प्री-स्कूल में कम से कम 8 बच्चों को अज्ञात ड्रग का इंजेक्शन दिया गया है.

इन बच्चों के माता-पिता ने स्थानीय मीडिया को बताया है कि उन्होंने हालिया दिनों में अपने बच्चों के शरीर पर इंजेक्शन के निशान देखे हैं.

इससे जुड़ी तस्वीरें भी इंटरनेट पर जारी हुई हैं.

चीन
REUTERS/CCTV
चीन

बच्चों के घरवालों ने ये भी बताया है कि उनके बच्चों को सोने के समय से पहले गोलियां भी खिलाई गई थीं.

एक बच्चे के पिता ने सरकारी टीवी चैनल सीसीटीवी से कहा है, उनके बच्चे ने बताया कि हर रोज़ दोपहर के खाने के बाद उन्हें दो सफेद गोलियां दी जाती थीं और इसके बाद वे सो जाते थे.

स्थानीय मीडिया के मुताबिक़, कुछ पेरेंट्स ने उनके बच्चों के साथ यौन शोषण होने की बात कही है, उन्हें कपड़े उतारकर खड़ा किया जाता है.

चीन
Reuters
चीन

बीते गुरुवार को कई पेरेंट्स ने स्कूल के बाहर खड़े होकर विरोध प्रदर्शन किया है. कुछ लोगों ने कैक्सिन ग्लोबल को बताया है कि उन्हें शक है कि टीचर्स ने अनुशासित बनाने के लिए इंजेक्शन लगाए होंगे.

एक पेरेंट ने न्यूज़ वेबसाइट को बताया है कि अनुशासनहीन बच्चों को भी अंधेरे कमरों में नंगे खड़े किया जाता है.

पुलिस ने नर्सरी स्कूल की सीसीटीवी फुटेज को अपने अधिकार में ले लिया है. इसके साथ ही तीन अध्यापकों को सस्पेंड कर दिया गया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+