चीन ने ब्रहमपुत्र नदी पर शुरू किया बांध, भारत में बढ़ेगी पानी की किल्लत!
बीजिंग। भारत के पड़ोसी देश चीन की ओर से भारत को एक परेशान करने वाली खबरे आ रही है। चीन ने तिब्बत क्षेत्र में मौजूद ब्रहमपुत्र नदी पर बने अपने सबसे बड़े हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट- जम हाइड्रोपावर स्टेशन की सभी छह यूनिट्स को मंगलवार को पावर ग्रिड में बदल दिया। जबकि इस प्रोजेक्ट से पानी की आपूर्ति में व्यवधान उत्पन्न होने की आशंका पर भारत की चिंता बढ़ गई है।
चीन के वुहान में स्थित प्रमुख चीनी हाइड्रोपावर कांट्रेक्टर चाइना गेक्षोउबा ग्रुप ने चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ को बताया है कि केन्द्र की सभी इकाइयों को पावर ग्रिड में मिला दिया गया है और इससे डेढ़ अरब डालर के केन्द्र ने संचालन करना शुरू कर दिया।
तस्वीरें-चीन और भारत की ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज
शन्नान प्रिफेक्चर के ग्यासा काउंटी में स्थित जम हाइड्रो पावर स्टेशन को जांगमू हाइड्रोपावर स्टेशन के नाम से भी जाना जाता है। यह ब्रहमपुत्र नदी के पानी का इस्तेमाल करता है। ब्रहमपुत्र नदी को तिब्बत में यारलुंग जांगबो नदी के नाम से जाना जाता है। यह नदी तिब्बत से भारत आती है और फिर वहां से बांग्लादेश जाती है।
इस बांध को विश्व की सबसे ज्यादा ऊंचाई पर बने पनबिजली केन्द्र के रूप में जाना जाता है। यह अपने किस्म की सबसे बड़ी परियोजना है जो एक साल में 2.5 अरब किलोवाट-घंटे बिजली उत्पादन करेगी।
कंपनी ने कहा कि यह मध्य तिब्बत की बिजली की किल्लत दूर करेगी और बिजली की कमी वाले क्षेत्र में विकास लाएगी। यह मध्य तिब्बत का एक अहम ऊर्जा आधार भी है।
शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने कहा है कि जब गर्मियों में बिजली प्रचूर होगी तो उसके एक हिस्से का पारेषण पड़ोस के छिंगहाई प्रांत में किया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications