कैसे अब कश्‍मीर बन गया चीन के लिए भी एक 'विवाद'

चीन ने कश्‍मीर को करार दिया विवाद और कहा पाकिस्‍तान में उसके आर्थिक गलियारे में कश्‍मीर बन गया है बाधा।

बीजिंग। पाकिस्‍तान की ही तरह अब चीन ने भी कश्‍मीर को एक विवाद बता दिया है। चीन ने कहा है कि यह एक ऐसा विवाद बन गया है जो पाकिस्‍तान में उसके इकोनॉमिक कॉरिडोर के रास्‍ते में बाधा बन गया है। चीन का मानना है कि भारत को ऐसी छोटी-छोटी च‍ालाकियों से रोकने के लिए खुश करना पड़ेगा ऐसा भी नहीं समझा जाना चाहिए।

china-kashmir-dispute

कश्‍मीर बना रास्‍ते की रुकावट

चीन, पाकिस्‍तान में 46 अरब डॉलर की लागत से एक इकोनॉमिक कॉरिडोर बना रहा है। इस कॉरिडोर को लेकर भारत कई बार आपत्ति जता चुका है।

चीन के सरकारी न्‍यूजपेपर ग्‍लोबल टाइम्‍स ने लिखा है कि कश्‍मीर को लेकर भारत और पाकिस्‍तान के बीच हमेशा विवाद रहता है।

न्‍यूजपेपर ने लिखा है कि यह विवाद अब चीन और पाकिस्‍तान के बीच बन रहे इकोनॉमिक कॉरिडोर के रास्‍ते में बाधा बनने लगा है।

ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि यह एक ऐसा विवाद है जो चीन की कोशिशों के रास्‍ते में रुकावटें पैदा कर रहा है।

भारत को दी चेतावनी

ग्लोबल टाइम्‍स के इस आर्टिकल के मुताबिक भारत को यह बात मालूम होनी चाहिए कि ऐसा करके अगर वह महान शक्ति साबित होने की कोशिश करेगा तो ऐसा नहीं हो पाएगा।

ग्‍लोबल टाइम्‍स का यह आर्टिकल फोर्ब्‍स की मैगजीन में छपा है। चीन और पाक के इस इकोनॉमिक कॉरिडोर को एक बड़ा प्रोजेक्‍ट बताया जा रहा है।

इसका मकसद पाकिस्तान को चीन से जोड़ना है। चीन के उत्तर-पश्चिमी के शिंजियांग तक ग्वादर पोर्ट, रेलवे और हाइवे के जरिए से तेल और गैस का प्रोडक्‍शन करना है। यह कॉरिडोर ग्वादर से काशगर तक करीब 2442 किलोमीटर लंबा है।

इससे पहले भी कश्‍मीर पर दिया बयान

भारत इस कॉरिडोर को गैर-कानूनी मानता है। भारत का मानना है कि यह पाक अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में स्थित है और भारत इसे अपना हिस्सा मानता है।

यह पहला मौका नहीं जब चीन ने कश्‍मीर पर अपना कोई बयान दिया हो। इससे पहले सितंबर में ही चीन यह कह चुका है वह कश्‍मीर के मसले पर पाक के रुख को तवज्‍जो देता है।

चीन के विदेश मंत्रालय ने उम्‍मीद जताई थी कि भारत और पाक बातचीत के जरिए इस मुद्दे का समाधान करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+