चीन ने कहा दलाईलामा को अरुणाचल जाने की मंजूरी देकर भारत ने खोया अपना सम्‍मान

चीन की सत्‍ताधारी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के अधिकारी ने अरुणाचल प्रदेश में दलाई लामा के दौरे पर भारत पर बोला हमला। कहा 'बड़ी ताकत' के तौर पर भारत अब खोता जा रहा है अपना सम्‍मान।

बीजिंग। दलाई लामा के अरुणाचल दौरे की वजह से चीन अभी तक सदमे में है और उसकी ओर से आ रहे बयान इस तरफ ही इशारा करते हैं। चीन की सत्‍ताधारी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के एक अधिकारी ने कहा है कि दलाई लामा का प्रयोग करके भारत अब दुनिया में एक ताकत के तौर पर अपना सम्‍मान खोता जा रहा है। यह बयान चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से दिए गए बयान के बाद ही आया है।

चीन ने कहा दलाईलामा को अरुणाचल जाने की मंजूरी देकर भारत ने खोया अपना सम्‍मान

बड़ी ताकत के तौर पर भारत का कोई सम्‍मान नहीं

कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के झू वाइकुन ने गुरुवार को भारत पर दलाई लामा के अरुणाचल दौरे को लेकर एक के बाद एक कई हमले बोले। वाइकुन चीन की संसद के ऊपरी सदन में संस्‍कृति और धर्म संबंधी एक कमेटी के मुखिया हैं। वह इससे पहले पार्टी की तिब्‍बत नीति के मुखिया रह चुके हैं। साथ ही उनके पास दलाई लामा के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत का जिम्‍मा भी था। हालांकि चीन ने बातचीत की इस प्रक्रिया को अब बंद कर दिया है। वाइकुन ने चीन के सरकारी अखबार ग्‍लोबल टाइम्‍स के साथ बातचीत में कहा, 'भारत दलाई लामा जैसे व्‍यक्तित्‍व के साथ आकर अब बड़ी ताकत के तौर पर अपना सम्‍मान खोता जा रहा है।' इससे पहले बुधवार को चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से भारत को चेतावनी देते हुए कहा, 'भारत ने बड़े ही 'हठपूर्वक' चीन की चिंताओं का असम्‍मान किया है और ऐसा करके उसने सीमा विवाद को और बढ़ाया है।'

ग्‍लोबल टाइम्‍स ने दी थी धमकी

ग्‍लोबल टाइम्‍स ने बुधवार को ही लिखे एक आर्टिकल में कहा था, 'दलाई लामा का यह अरुणाचल दौरा उनके पहले के छह दौरों से अलग है और यह बहुत ही भद्दा और असभ्‍य कदम है।' ग्‍लोबल टाइम्‍स ने दलाई लामा को चीन की कूटनीति का एक बहुत ही राजनीति से प्रेरित प्रतीक करार दिया था। अखबार में लिखा था कि किसी भी देश के लिए दलाई लामा के झुकाव चीन के साथ रिश्‍तों को प्रभावित करता है। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने कहा कि उनका यह दौरा पहले के छह दौरों से अलग इसलिए है क्‍योंकि इस बार उनके साथ भारत के जूनियर गृह मंत्री किरण रिजिजू भी हैं। जब चीन ने दलाई लामा के दौरे को लेकर अपनी चिंताएं जाहिर की थीं तो रिजिजू ने कहा था कि चीन को भारत के आतंरिक मसलों में हस्‍तक्षेप नहीं करना चाहिए। ग्‍लोबल टाइम्‍स ने भारत पर दलाई लामा को एक 'कार्ड' के तौर पर प्रयोग करने का आरोप भी लगाया। उसने लिखा, 'जब भारत चीन के साथ अपने रिश्‍तों पर जोर देता है जो उसे दलाई लामा पर कड़ा नियंत्रण रखना होगा। जब भारत, चीन के साथ द्वेष की भावना रखता है जो दलाई लामा को एक कार्ड की तरह प्रयाग करता है ताकि चीन को संदेश भेजे सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+