वुहान में कोरोना वायरस के मृतकों का आंकड़ा चीन ने बदला, संख्‍या में करीब 50 प्रतिशत का इजाफा

बीजिंग। चीन ने शुक्रवार को कोरोना वायरस से हुई मौतों के आंकड़ें में बदलाव किया है। हुबेई के वुहान में हुई मौंतों के आंकड़ों में हुए बदलाव के बाद अब इसमें 1300 का इजाफा हुआ है। वुहान से ही यह महामारी दिसंबर माह में निकली थी। न्‍यूज एजेंसी शिन्‍हुआ की तरफ से दी गई जानकारी में कहा गया है कि अब इस बदलाव के बाद देशभर में मृतकों की संख्‍या में करीब 40 प्रतिशत तक का इजाफ हो गया है। अब चीन में कोरोना वायरस महामारी की वजह से 4,636 मौतें हुई हैं।

china-coronavirus-deaths-150

वुहान में अब कुल 3,869 मृतक

चीन के नेशनल हेल्‍थ कमीशन (एनएचसी) की तरफ से कोविड-19 की वजह से मृतकों की जो संख्‍या बताई जा रही थी, उस पर कई देशों ने आशंका जताई थी। सरकारी आंकड़ों पर अमेरिका समेत ब्रिटेन की तरफ से सवाल उठाए गए थे। वुहान में अब मृतकों का आंकड़ा 2,579 से बढ़कर 3,869 पर पहुंच गया है। चीन के विदेश मंत्रालय ने इन आंकड़ों का बचाव किया है। विदेश मंत्रालय ने कहा अथॉरिटीज ने सत्‍यता सुनिश्चित करने के लिए कोविड-19 से हुई मौतों की सांख्यिकीय जांच कराई है। यह एक अंतरराष्‍ट्रीय प्रक्रिया है और इस पर सवाल नहीं होने चाहिए। मंत्रालय की मानें तो कभी भी कोविड-19 से हुई मौतों को छिपाया नहीं गया है।

विदेश मंत्रालय ने किया बचाव

विदेश मंत्रालय के मुताबिक कुछ मरीजों का अस्‍पताल पहुंचने से पहले ही महामारी की वजह से निधन हो गया था। साथ ही कुछ ऐसे थे जिनके बारे में सही जानकारी नहीं मिली और कुछ के बारे में से मालूम चला। वायरस की रोकथाम के लिए बनाई वुहान की टास्‍क फोर्स की ओर से कहा गया था कि महामारी की वजह से होने वाली हर जिंदगी की क्षति न सिर्फ उसके परिवार का गम है बल्कि इस शहर के लिए भी एक बड़ी तकलीफ है। टास्‍क फोर्स की मानें तो मारे गए लोगों के परिवार वालों के साथ उसकी संवेदनाएं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+