China Restaurant Fire: चीन में रेस्टोरेंट बना मौत का जाल, आग लगने से 22 लोगों की दर्दनाक मौत
China Restaurant Fire: चीन के एक रेस्टोरेंट में मंगलवार (29 अप्रैल) को आग लगने से 22 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटनां तीन लोगों के घायल होने की भी खबर है। यह जानकारी चीन के सरकारी चैनल ने दी है। वहीं इस हादसे के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

रेस्टोरेंट में बड़ी संख्या में लोग थे मौजूद
रिपोर्ट के अनुसार, यह हादसा सोमवार (29 अप्रैल) दोपहर 12:25 बजे हुआ। आग लियाओनिंग प्रांत के लियाओयांग शहर के एक रिहायशी इलाके में स्थित रेस्टोरेंट में लगी। जिस वक्त आग लगी उस समय बड़ी संख्या में लोग रेस्टोरेंट में मौजूद थे।
ये भी पढ़ें China-Russia Conflict: चीन ने रूसी हथियारों की कॉपी बनाकर यूक्रेन और रूस दोनों को बेचे, लगाया चूना
शी जिनपिंग ने जताया दुख
वहीं इस हादसे के पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दुख जताया।सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ (Xinhua) के अनुसार,राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे आग के कारणों की जल्द से जल्द जांच करें, घायलों का इलाज सुनिश्चित करें।
इस वजह से लगी आग
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग की शुरुआत रसोई से हुई। रिपोर्ट की माने तो उस दौरान, बड़े-बड़े खुले आग के चूल्हों पर लोहे की कड़ाही (वोक)में व्यंजन पकाए जा रहे थे। चीनभर में लोग एक लोकप्रिय व्यंजन 'हॉट पॉट' का भी आनंद लेते हैं, जिसमें मांस और सब्ज़ियों को खुली आग पर उबालकर परोसा जाता है।
ये भी पढ़ें China-America Trade War: डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, चीन ने लौटाए अमेरिकी विमान! दोनों देशों में बढ़ा तनाव












Click it and Unblock the Notifications