चीन में भारी बारिश और बाढ का खतरनाक कहर, पूर्वोत्तर हिस्से के प्रांतों में तबाही, स्थिति और बिगड़ने की आशंका

China Flood: जाते तूफान ने चीन की स्थिति को भयानक बना दिया है और तूफान के बाद की बारिश ने पूर्वोत्तर चीन के हेइलोंगजियांग प्रांत ने शुक्रवार को खराब मौसम के बीच नदियों में उफान आने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने बवंडर आने की भी चेतावनी दी है और पहले से ही जलमग्न प्रांतीय राजधानी हार्बिन सहित कई शहरों में लगातार तूफ़ान आ रहे हैं।

चीन का अनाज उत्पादक प्रांत हेइलोंगजियांग में डोक्सुरी तुफान ने भारी तबाही मचाई है, जिसकी वजह से दर्जनों लोगों की जान चली गई है, वहीं हजारों लोग विस्थापित हुए हैं और एक सप्ताह पहले दक्षिण में भूस्खलन के बाद से बीजिंग और आसपास के शहरों में बाढ़ आने के बाद, चीन की आपदा-प्रतिक्रिया प्रणालियों को कठिन चुनौतियों से गुजरना पड़ रहा है।

China Flood

हेइलोंगजियांग प्रांत की स्थिति खराब

हेइलोंगजियांग में शुक्रवार को मौसम के बिगड़ने का अनुमान लगाया गया है, जिसमें अल्पकालिक भारी वर्षा, तूफान और तेज हवाएं, साथ ही उत्तरी क्यूकिहार में मूसलाधार बारिश होना भी शामिल है।

पश्चिमी जिक्सी और दक्षिणी मुडानजियांग में भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है, जबकि चीन के उत्तरी भाग में स्थिति हेइहे, उत्तरी सुइहुआ, दक्षिणी हार्बिन, किताइहे और पूर्वी जिक्सी में मध्यम बारिश हो सकती है।

हेइलोंगजियांग, जो दक़िंग में चीन का सबसे पुराना और सबसे बड़ा तेल क्षेत्र भी है, वहां के स्थानीय मौसम विभाग ने कहा है, कि लगातार बारिश के बीच कुछ टाउनशिप में कुछ घंटों के भीतर 100 मिमी से ज्यादा की बारिश हुई है।

प्रांत ने पर्वतीय मूसलाधार बारिश, शहरी और ग्रामीण जलभराव और खेत में जलभराव जैसी आपदाओं के "बहुत उच्च" जोखिमों की भी आशंका जताई है।

China Flood

मौसम विभाग के अनुमान में कहा गया है, कि दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में छोटी और मध्यम आकार की नदियों में पहले ही भारी बारिश से बाढ़ आई हुई है और लगातार हो रही बारिश से स्थिति बिगड़ चुकी है। राज्य मीडिया ने बताया, कि हेइलोंगजियांग और भीतरी मंगोलिया में फैली, यलु नदी शुक्रवार रात तक जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बढ़ चुका है।

चीन के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमानकर्ता ने कहा, कि इनर मंगोलिया, जिलिन प्रांत के कुछ हिस्सों और लियाओनिंग प्रांत के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों सहित पूर्वोत्तर चीन के अन्य हिस्सों में भारी वर्षा होने की आशंका जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+