China: कौन हैं Xi Jinping की पत्नी Peng Liyuan? पावर से दूर लेकिन ग्लैमर के रहती हैं करीब- Video
China: दुनियाभर की राजनीति में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक मजबूत और प्रभावशाली नेता के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन इस सार्वजनिक छवि के पीछे उनकी एक गहरी और बेहद निजी प्रेम कहानी भी है। यह कहानी है उनकी पत्नी पेंग लियुआन की, जो खुद एक प्रसिद्ध सोप्रानो सिंगर और सम्मानित सार्वजनिक महिला भी। साल 1987 में शादी के बंधन में बंधा यह जोड़ा तीन दशक से अधिक समय से साथ है। उनके रिश्ते को अक्सर आपसी सम्मान, समझ और अटूट समर्थन की मिसाल के तौर पर देखा जाता है।
बिना दिखावे की शादी, सादगी भरा रिश्ता
सितंबर 1987 में शी जिनपिंग और पेंग लियुआन की शादी किसी भव्य समारोह या राजनैतिक तामझाम से दूर रही। पारंपरिक शादी की रस्मों के बजाय, दोनों ने अपने कुछ करीबी दोस्तों और सहयोगियों के साथ एक साधारण रात्रिभोज को ही अपनी शादी का जश्न बनाया। साल 2004 में दिए गए एक टेलीविजन इंटरव्यू में, जब शी झेजियांग प्रांत में कम्युनिस्ट पार्टी के सचिव थे, उन्होंने कहा था- "मेरा एक बहुत खुशहाल परिवार है। मेरी पत्नी और मेरे दोनों के अपने-अपने करियर हैं, लेकिन हम मिलकर परिवार का निर्माण करते हैं।"

दूरी के बावजूद रोज़ की बातचीत
दोनों के करियर बेहद व्यस्त और चुनौतीपूर्ण रहे हैं, जिसके चलते उन्हें लंबे समय तक एक-दूसरे से दूर रहना पड़ा। इसके बावजूद उनके रिश्ते की गर्माहट कभी कम नहीं हुई। शी जिनपिंग ने खुद बताया था कि वे चाहे कितने भी व्यस्त क्यों न हों, पेंग को रोज़ फोन जरूर करते थे। उन्होंने कहा- "एक दशक से अधिक समय से शादीशुदा होने के बाद भी, मैं हर दिन अपनी पत्नी को फोन करता हूं, हालांकि हमारे पास एक साथ रहने का ज़्यादा समय नहीं होता।"
पेंग लियुआन की नज़र में शी जिनपिंग
पेंग लियुआन ने भी कई मौकों पर सार्वजनिक रूप से शी जिनपिंग को एक "जिम्मेदार पति" बताया है। उनके अनुसार, शी परिवार और देश-दोनों के प्रति अपने कर्तव्यों को समान महत्व देते हैं। अंतरराष्ट्रीय दौरों और वैश्विक मंचों पर भी दोनों के बीच की सहज आत्मीयता कई बार कैमरों में कैद हुई है, जिसने लोगों का ध्यान खींचा है।
ऑस्ट्रेलिया यात्रा का मानवीय पल
एक ऐसा ही मानवीय पल ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान देखने को मिला, जब शी जिनपिंग चीन के अंटार्कटिक अनुसंधान पोत 'ज़ुएलॉन्ग' के केबिन पर चढ़ रहे थे। उस समय पेंग लियुआन को उन्हें सहारा देते हुए देखा गया। यह छोटा-सा दृश्य सत्ता और पद से परे, उनके रिश्ते की सादगी और अपनापन दिखाता है।
भारत दौरे में झूले पर दिखी मुस्कान
साल 2014 में भारत की राजकीय यात्रा के दौरान भी इस जोड़े का एक दुर्लभ और स्वाभाविक पल सामने आया। पेंग लियुआन ने शी जिनपिंग को झूले पर अपने साथ बैठने के लिए आमंत्रित किया। यह पल औपचारिकता से हटकर था, जिसमें दोनों की मुस्कान और खुशी साफ झलक रही थी। ऐसे क्षण आमतौर पर विश्व नेताओं के जीवन में कम ही देखने को मिलते हैं।
मैचिंग आउटफिट्स, बिना कहे जुड़ाव
कई आधिकारिक कार्यक्रमों और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में शी जिनपिंग और पेंग लियुआन को एक-दूसरे से मेल खाते परिधानों में भी देखा गया है। यह कोई दिखावा नहीं, बल्कि उनके आपसी तालमेल और भावनात्मक जुड़ाव का एक सूक्ष्म संकेत माना जाता है, जिसे दुनिया भर के लोग नोटिस करते हैं।
प्यार और जीवन पर क्या है जिनपिंग की राय?
प्यार और जीवन के प्रति अपने नजरिए को शब्दों में समेटते हुए, शी जिनपिंग ने एक बार कहा था,
"महान दूरी के कारण सच्चे प्यार को मत काटो, अपनी व्यस्त दिनचर्या में इसे कभी मत भूलो, अथक काम के दौरान इसे अनदेखा मत करो।" यह बात उनके निजी जीवन के अनुभवों को भी दर्शाता है।
एक रिश्ता, जो प्रेरणा बन गया
चीन में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में कई लोगों के लिए शी जिनपिंग और पेंग लियुआन का रिश्ता सिर्फ एक राजनीतिक नेता की निजी कहानी नहीं है। यह साझेदारी, धैर्य, भावनात्मक मजबूती और निजी जीवन व सार्वजनिक जिम्मेदारियों के बीच संतुलन की एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुका है-खासतौर पर आज की Gen Z पीढ़ी के लिए।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications