रूस की न्यूज एजेंसी का दावा, पिछले साल गलवान हिंसा में 45 चीनी सैनिक मारे गए
नई दिल्ली। China lost 45 soldiers in Galwan clash: रूस की न्यूज एजेंसी TASS ने बुधवार को दावा किया है कि पिछले साल भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प में कम से कम 20 भारतीय जवानों की मौत हुई है जबकि चीन के 45 सैनिक इस हिंसा में मारे गए हैं। टास में लिखे गए लेख में कहा गया है कि मई-जून 2020 में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हिंसा हुई थी, इस दौरान 20 भारतीय जवान और 45 चीनी सैनिक मारे गए थे। इस रिपोर्ट में यह दावा भी किया गया है कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच 9 राउंड की सैन्य कमांडर स्तर की बैठक के बाद दोनों देशों की सेनाएं अपनी सेना को वापस बुलाने के लिए तैयार हुई हैं, एलएसी पर दोनों देशों की सेनाओं की संख्या तकरीबन 50 हजार तक पहुंच गई थी।

Recommended Video
चीन ने बताया था फर्जी खबर
बता दें कि जून 202 में चीन ने उन रिपोर्ट को खारिज कर दिया था जिसमे भारत-चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसा में चीन के 40 जवान मारे गए थे। चीन ने ईस्टर्न लद्दाख में हुई इस हिंसा में 40 चीनी सैनिकों के मारे जाने की खबर को फर्जी करार दिया था। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजान ने कहा था कि आप जो मीडिया में देख रहे हैं, जिसमे कुछ लोग आरोप लगा रहे हैं कि चीन के 40 जवान मारे गए हैं, मैं आपको पुरी पुष्टि के साथ यह बताना चाहता हूं कि यह खबर फर्जी है।
भारत के 20 जवान हुए थे शहीद
गलवान वैली में हुई हिंसा में भारत के 20 जवान शहीद हुए थे लेकिन चीन ने अपने मृत सैनिकों की संख्या की जानकारी देने से इनकार कर दिया था। जब एक वेबिनार के दौरान अमेरिका की खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए चीन के राजदूत से इस बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल का जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे स्थिति को ठीक करने में मदद नहीं मिलेगी। बता दें कि अमेरिका की खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि चीन की सेना के 34 सैनिक गलवान हिंसा में मारे गए थे।
चीन करता रहा है इनकार
पिछले साल गलवान घाटी में हुई हिंसा के बाद चीन ने चीनी सैनिकों के मारे जाने की खबर पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया था। लेकिन जो रिपोर्ट सामने आई थी उसके अनुसार चीनी सेना के कमांडिंग ऑफिसर समेत कई जवानों की इस हिंसा में मौत हो गई थी। वहीं भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने दावा किया था कि इस हिंसा में चीन के 100 सैनिक मारे गए थे जबकि अमेरिका की वीकली न्यूज मैगजीन न्यूज वीक की ओर से दावा किया गया था कि गलवान हिंसा में चीन के 60 सैनिक मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications