चीन ने वियतनाम सीमा के पास 35 लाख लोगों को किया 'जेल' में बंद, ओलंपिक के बीच बौखलाया ड्रैगन

चीन ने वियतनाम सीमा के पास बाईस शहर में लॉकडाउन लगा दिया है और शहर के करीब 35 लाख लोगों को घरेलू कारावास में बंद कर दिया है।

बीजिंग, फरवरी 07: ओलंपिक खेलों के बीच चीन की सरकार का अपनी जनता पर खतरनाक अत्याचार जारी है। कम्युनिस्टों द्वारा शासित चीन में लोगों का रहना मुहाल होता जा रहा है और शी जिनपिंग की सरकार का लोगों पर कोविड संक्रमण रोकने के बहाने बल प्रयोग जारी है। कोविड संक्रमण रोकने के नाम पर शी जिनपिंग देश की जनता को काबू में रखने की भी कोशिश कर रहे हैं।

कोविड के नाम पर अत्याचार

कोविड के नाम पर अत्याचार

चीन की सरकार ने वियतनाम की सीमा पर स्थिति एक शहर में करीब 35 लाख लोगों को अत्यधिक सख्त लॉकडाउन में बंद कर दिया है और आ रही रिपोर्ट के मुताबिक, किस भी शहरवासी को अपने घर से बाहर पैर रखने की भी इजाजत नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक, 70 कोरोना वायरस मरीज मिलने के बाद शी जिनपिंग की सरकार ने दुनिया का सबसे सख्त लॉकडाउन लगाया है। दक्षिणी गुआंग्शी क्षेत्र के कम से कम 22 शहरों में अत्यंत सख्त लॉकडाउन लगाया गया है और चीन की सरकार ज़ीरो कोविड पॉलिसी छोड़ने का नाम भी नहीं ले रही है। दक्षिणी गुआंग्शी क्षेत्र के अधिकारियों ने सख्ततम लॉकडाउन की घोषणा करते हुए कहा है कि, ना ही किसी शख्स को घर से निकलने की अनुमति है और ना ही शहर से बाहर निकलने की इजाजत दी गई है।

शहर में बढ़ाई गई सख्ती

शहर में बढ़ाई गई सख्ती

दक्षिणी गुआंग्शी क्षेत्र के उप-महापौर गु जुनयान ने एक ब्रीफिंग में कहा कि, "शहर भर में यातायात नियंत्रण लागू किया गया है और शहर से बाहर किसी भी गाड़ी को निकलने की इजाजत नहीं है। वहीं, बाहर से भी लोगों के शहर में दाखिल होने पर पाबंदी लगाई गई है। शहर भर के सरकारी कर्मचारियों को लोगों को काबू में रखने के लिए आदेश दिया गया है। उप-महापौर गु ने कहा कि ''छोटे ग्रामीण शहरों और बाईस शहर के लोगों को सख्त घरेलू कारावास में रखा गया है''। वहीं, अधिकारियों ने कहा है कि, शहर में तेजी से लोगों का कोरोना संक्रमण टेस्ट करवाया जा रहा है।

कहां है चीन का बाईस शहर?

कहां है चीन का बाईस शहर?

चीन का बाईस शहर वियतनाम की सीमा से करीब 62 मील यानि 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थिति है और शुक्रवार को कोविड संक्रमण का पहला मामला दर्ज किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, नये साल के मौके पर जश्न मनाकर एक शख्स शहर में आया था और उसी के जरिए लोगों में कोविड संक्रमण फैला है। कोविड संक्रमण फैलने के साथ ही चीन ने वियतनाम और म्यांमार की सीमा पर काफी ज्यादा संख्ती बढ़ा रखी है और म्यांमार के अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए चीन में अपनी दक्षिणी सीमा पर भारी रूप से तार की जाली की बाड़ का निर्माण किया है।
अधिकारियों ने कहा कि, निवासियों के लिए बड़े पैमाने पर कोविड परीक्षण पहले से ही चल रहा है।

लाखों लोग 'जेल' में रहने पर मजबूर

लाखों लोग 'जेल' में रहने पर मजबूर

डेल्टा और ओमिक्रॉन कोरोनवायरस, दोनों तरह के कोविड मामलों में इजाफा होने के बाद चीन में लाखों लोग अभी भी घरों में बंद हैं और चीन में लॉकडाउन का मतलब एक तरह से जेल ही होता है। वहीं, दूसरी तरफ ओलंपिक को लेकर चीन और भी ज्यादा सख्त है। इससे पहले चीन ने शीआन शहर में भी करीब एक महीने तक अत्यंत शख्स लॉकडाउन रखा था और उस वक्त लोगों के खाने पर भी संकट पैदा हो गया था। चीन के सोशल मीडिया अकाउंट वीबो पर कई ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिसमें लोगों ने कहा था कि, उनके पास खाने के लिए भी कुछ नहीं है और अधिकारी उन्हें घर से बाहर कदम भी नहीं रखने दे रहे हैं। करीब एक महीने तक शीआन शहर के करीब एक करोड़ 30 लाख लोगों को घरेलू कैद में रखा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+