चीन ने अमेरिका यात्रा पर जाने वाले अपने नागरिकों के लिए जारी किया एडवाजरी, दी यह चेतावनी

बीजिंग। दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर जारी तनाव के बीच चीन ने अमेरिका की यात्रा के लिए अब एक एडवाइजरी जारी की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, देश के संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने हाल ही में अमेरिका में हुई गोलीबारी, लूट और चोरी का हवाला देते हुए अपने नागरिकों को यह एडवाइजरी जारी की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग ने बीजिंग में संवाददाताओं को बताया कि अमेरिका में चीनी नागरिको को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

China issued a advisory for US travel, shootings, robbery the reason for its alert

हालांकि यह पूछे जाने पर कि क्या यह कदम व्यापार विवाद का हिस्सा है पर गेंग ने कहा कि यह वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए उठाया गया कदम है। चीन की ओर से यह एडवाइजरी उसके बाद जारी हुआ है जिसमें ट्रम्प प्रशासन ने अकादमिक वीजा पर प्रतिबंधों को लागू किया और अमेरिका में काम करने वाले चीनी शोधकर्ताओं की छानबीन भी तेजी से हो रही है।चीन के सेंट्रल टेलीविजन ने सोमवार को विदेश मंत्रालय का हवाला देते हुए कहा, हाल ही में, अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने बाहर निकलने और प्रवेश निरीक्षणों, डोर-टू-डोर साक्षात्कार और संयुक्त राज्य अमेरिका जाने वाले चीनी नागरिकों को बार-बार परेशान किया है।

इस एडवाइजरी में चीन के विदेश मंत्रालय ने अमेरिका में चीनी दूतावास, वाणिज्य दूतावासों ने संयुक्त राज्य में चीनी नागरिकों और चीन वित्त पोषित संस्थाओं को सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और अधिक सावधानी बरतने का सुझाव दिया है। बता दें कि मई की शुरुआत में व्यापार वार्ता के बाद अमेरिका और चीन के बीच तनाव देखने को मिला है। ट्रम्प प्रशासन ने चीन की कई कई कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है और कुछ फर्मों पर प्रतिबंध लगाने का विचार भी कर रहा है।

यह भी पढ़ें- इमरान खान पर सऊदी अरब किंग के अपमान का आरोप, अपने ही पीएम को पाक के लोगों ने सुनाई खरी-खोटी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+