भारत को चुनौती दे रहे चीन को सबक सिखाने के लिए ट्रंप ने नेवी को दिया 'फ्री हैंड'

बीजिंग। दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका के एक कदम से चीन बेचैन हो गया है। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण चीन सागर में अमेरिकी नौसेना को खुली छूट दे दी है, जिसके चलते चीन पर यह दबाव बढ़ गया है। गौरतलब है कि चीन यहां अपनी सैन्य क्षमता लगातार बढ़ा रहा है।

भारत को चुनौती दे रहे चीन को सबक सिखाने के लिए ट्रंप ने नेवी को दिया 'फ्री हैंड'

ट्रंप की ओर से नौसेना को खुली छूट देने वाले फैसले को अमेरिका की ओर से दक्षिण चीन सागर के ज्यादातर इलाकों पर पेइंचिंग के दावे को चुनौती देने वाला माना जा रहा है। बता दें कि दक्षिण चीन सागर के बड़े हिस्से पर चीन के अलावा, वियतनाम,मलेशिया, इंडोनशिया, ब्रुनेई और फिलिपिंस भी अपना हक जताते हैं।

माना जा रहा है कि दक्षिण चीन सागर पर अमेरिका के इस कदम के चलते विस्तारवादी चीनी नौसेना इसी इलाके में उलझी रहेगी। जिससे भारत और जापान सरीखें देशों के साथ चल रहे सीमा के विवाद वाले मसलों पर चीन पर दबाव बढ़ेगा।

तैयारियों में मशगूल है चीन की पार्टी

अमेरिका की ओर से यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है कि जब वहां सत्ताधारी दल कम्युनिस्ट पार्टी अपने कॉन्क्लेव की तैयारियों में मशगूल है। बता दें कि इस कॉन्क्लेव कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। दक्षिण चीन सागर पर अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने जो प्लान पेश किया है, उसके अनुसार अमेरिकी नौसना का जहाज पूरे एक साल तक दक्षिण चीन सागर में रहेगा।

ट्रंप के समय में अमेरिकी नौसेना को ओबामा के कार्यकाल से ज्यादा छूट मिलेगी। बता दें कि इस वक्त बाल्टिक सागर में चीन और रूस संयुक्त नौसैनिक अभ्यास कर रहे हैं। यह बात दीगर है कि हेग की अंतरराष्ट्रीय अदालत में दक्षिण सागर में अपनी स्थिति के विषय में चीन मामला हार चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+