'शी जिनपिंग का भ्रष्टाचार अभियान', चीनी विश्वविद्यालयों में इस सब्जेक्ट से अब छात्र लेंगे मास्टर्स डिग्री

शी जिनपिंग इस कार्यक्रम को अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हैं। शी जिनपिंग ने पिछले महीने कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस में पिछले 10 वर्षों में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गये अपने अभियान को "भारी जीत" बताया है।

Xi Jinping's anti-corruption drive: संविधान बदलकर लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति बनने वाले शी जिनपिंग का 'भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाया गया अभियान' अब चीनी विश्वविद्यालयों में एक सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ाया जाएगा। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, चीन ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गये सिग्नेचर अभियान को लेकर विश्वविद्यालय के छात्रों को बतौर सब्जेक्ट के तौर पर पढ़ाया जाएगा, ताकि भ्रष्टाचार के खिलाफ ये अभियान लंबे वक्त तक चलती रहे। इस सब्जेक्ट के साथ अब छात्र मास्टर्स की डिग्री ले सकते हैं।

मास्टर्स कर सकेंगे छात्र

मास्टर्स कर सकेंगे छात्र

हांकगांग से चलने वाली साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि, चीन के सोलह विश्वविद्यालय स्नातक अध्ययन के लिए 'डिसिप्लीन इंस्पेक्शन एंड सुपरविजन फॉर अंडरग्रेजुएट' सब्जेक्ट को शामिल करने के लिए तैयार हो गये हैं। साउथवेस्ट यूनिवर्सिटी ऑफ पॉलिटिकल साइंस एंड लॉ के डिसिप्लीन इंस्पेक्शन एंड सुपरविजन स्कूल के डीन टैन ज़ोंगज़े ने कहा कि, इस सब्जेक्ट के साथ छात्र कानून की डिग्री हासिल करेंगे और फिर राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ जुड़कर डिसिप्लीन इंस्पेक्शन के लिए काम करेंगे। रिपोर्ट ते मुताबिक, चीनी विश्वविद्यायलों में इसी साल इस सब्जेक्ट को एक प्रमुख विषय के तौर पर लिस्ट कर लिया है और अगले साल से इस सब्जेक्ट के साथ छात्र मास्टर्स और डॉक्टरेट डिग्री कार्यक्रमों में एडमिशन ले सकेंगे।

शी जिनपिंग ने चला रखा है अभियान

शी जिनपिंग ने चला रखा है अभियान

आपको बता दें कि, साल 2012 में सत्ता में आने के बाद शी जिनपिंग ने कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद चीन में भ्रष्टाचार विरोधी प्रणाली में एक बड़ा बदलाव लाया था और भ्रष्टाचार के खिलाफ एक देशव्यापी मुहिम की शुरूआत की थी। शी जिनपिंग ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए नेशनल सुपरवाइजरी कमीशन की स्थापना साल 2018 में की थी। चीन में स्थापित की गई ये एजेंसी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यों के साथ साथ सिविल सेवकों की भी देखरेख करती है। हालांकि, आरोप लगते हैं कि, शी जिनपिंग ने इस कमीशन के जरिए अपने राजनीतिक विरोधियों का ही सफाया कर दिया। चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के दर्जनों बड़े नेताओं को इस कमीशन ने गिरफ्तार किया और फिर कोर्ट में उन्हें उम्रकैद से लेकर फांसी तक की सजा सुनाई गई।

शी जिनपिंग बताते हैं उपलब्धि

शी जिनपिंग बताते हैं उपलब्धि

वहीं, शी जिनपिंग इस कार्यक्रम को अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हैं। शी जिनपिंग ने पिछले महीने कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस में पिछले 10 वर्षों में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए गये अपने अभियान को "भारी जीत" बताया है। पिछले महीने ही कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व पोलित ब्यूरो स्टैंगिंक कमेटी के सदस्य झोउ योंगकांग और पूर्व सेन्ट्रल मिलिट्री कमीशन के उपाध्यक्ष जू कैहोउ और गुओ बॉक्सिओंग को बर्खास्त कर दिया गया था और इन्हें सजा सुनाई गई थी। चीन की राजनीति में बहुत बड़े नाम हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+