चीन के तीसरे सबसे बड़े प्रांत में 90% लोग कोरोना संक्रमित, नववर्ष पर होगा कोरोना विस्फोट

एक महीने पहले तक चीन में कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के सख्ततम गाइडलाइंस थे, लेकिन चीन ने अचानक कोरोना से संबंधित सभी कानून खत्म कर दिए। यहां तक कि, विदेशों से आने वाले लोगों के लिए भी क्वारंटाइन हटा लिया गया है।

China covid henan

Covid In China: चीन के तीसरे सबसे अधिक आबादी वाले प्रांत में लगभग 90 प्रतिशत लोग अब कोविड -19 से संक्रमित हो गए हैं। चीन के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को कहा है, कि देश अभूतपूर्व कोरोना संक्रमण से जूझ रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के हेनान प्रांत में करीब 90 प्रतिशत की आबादी कोरोना संक्रमित हो गई है। हेनान प्रांत के स्वास्थ्य आयोग के निदेशक कान क्वानचेंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, "6 जनवरी 2023 तक हेनान प्रांत की कोविड संक्रमण दर 89.0 प्रतिशत है।"

90 प्रतिशत आबादी कोरोना संक्रमित

90 प्रतिशत आबादी कोरोना संक्रमित

आपको बता दें कि, हेनान प्रांत जनसंख्या के लिहाज से चीन का तीसरा सबसे बड़ा प्रांत है और यहां की आबादी करीब 10 करोड़ के आसपास है। आंकड़े बताते हैं कि, हेनान में लगभग 8 करोड़ 80 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। कान क्वानचेंग ने कहा कि, हेनान प्रांत में कोरोना वायरस का पीक 19 दिसंबर को था और उस दिन सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आए थे और उसके बाद से मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट देखी गई है। चीन पिछले महीने लॉकडाउन, क्वारंटाइन और बड़े पैमाने पर टेस्टिंग को हटाने के अपने फैसले के बाद कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि से जूझ रहा है, जिसकी वजह से उसकी अर्थव्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है और ज़ीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ चीन में पिछले महीने भारी प्रदर्शन भी किया गया था।

चीन ने तमाम प्रतिबंध हटाए

चीन ने तमाम प्रतिबंध हटाए

चीन की सरकार, जिसने एक महीने तक पूरे चीन को कोविड नियमों में बांधकर रखा था, उसने अब तमाम प्रतिबंध हटा लिए हैं और चीन ने अब विदेश से आने वाले यात्रियों के लिए भी क्वारटाइन नियमों को खत्म कर दिया है। वहीं, चीनी नये साल के मौके पर देश में कोविड मामलों में भीषण इजाफा होने की आशंका है और माना जा रहा है, कि कम से कम 2 अरब लोग देश में यात्रा करेंगे। चीन में इस महीने के अंदर में चंद्र नव वर्ष मनाएगा और इस दौरान लाखों लोगों को बड़े शहरों से ग्रामीण क्षेत्रों में अपने घर या रिश्तेदारों के घर पहुंचने की उम्मीद है। चीन की सरकारी मीडिया के मुताबित, प्री-हॉलिडे यात्रा की पहली लहर में, आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि शनिवार को करीब 3 करोड़ 70 लाख लोगों ने घरेलू यात्रा की थी, जो पिछले साल की तुलना में एक तिहाई से ज्यादा है।

कोरोना पर चीनी सरकार की झूठ

कोरोना पर चीनी सरकार की झूठ

चीन के आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है, कि पिछले हफ्ते सिर्फ 120,000 लोग संक्रमित हुए हैं और 30 लोगों की मौत हुई है क्योंकि चीन ने दिसंबर की शुरुआत में कोविड प्रतिबंधों में ढील दी थी। चीन की कम्युनिस्ट सरकार ने पिछले महीने कोविड मौतों की परिभाषा को बदल दिया है और चंद लक्षणों से होने वाली मौतों को ही कोविड से होने वाली मौतों की श्रेणी में रखा है। लिहाजा, चीन सरकार के आंकड़े पूरी तरह से गलत हैं और एक्सपर्ट्स का मानना है, कि चीन में जिस तरह का कोविड लहर फैला हुआ है, उसके मुताबिक अभी तक हजारों लोगों की मौत हो चुकी होगी। चीन ने कोविड संक्रमण को लेकर हर दिन की जानकारी देना बंद कर दिया है।

Recommended Video

    China Coronavirus: चीन में खुद को Corona से बचाने के लिए युवा कर रहें ये काम | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+