Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

7 दिनों बाद चीन ने माना गलवान घाटी में मारे गए उसके कम से कम 20 सैनिक

नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के संघर्ष के एक हफ्ते बाद आखिरकार चीन ने मान लिया है कि, दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुए संघर्ष में इसके भी सैनिक मारे गए हैं। चीन ने माना है कि, पिछले हफ्ते लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास हुई हिंसक झड़प में 20 से कम सैनिक मारे गए हैं। भारतीय मीडिया द्वारा एक दिन पहले ही बताया गया था कि भारत ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को 16 चीनी सैनिकों के शव सौंपे थे। बता दें कि, भारत ने पिछले हफ्ते हुई हिंसा में अपने 20 सैनिकों के शहीद होने की पुष्टि की थी, लेकिन चीनी प्रशासन की ओर से मारे गए सैनिकों की संख्या पर चुप्पी साध ली गई थी।

हमारे हताहतों कि संख्या 20 से कम है: ग्लोबल टाइम्स

हमारे हताहतों कि संख्या 20 से कम है: ग्लोबल टाइम्स

बीजिंग में चीनी कम्युनिटी पार्टी के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स ने सोमवार को चीनी विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि चीन हताहतों कि संख्या इसलिए नहीं बताना चाहता, क्योंकि वह नहीं चाहता कि सीमा पर संघर्ष बढ़े। हमारे हताहतों कि संख्या 20 से कम है। अगर सही संख्या बता दी तो भारत सरकार फिर से दबाव में आ जाएगी। इसके साथ ही ग्लोबल टाइम्स ने 40 चीनी सैनिकों के मारे जाने के बारे में कहा कि मोदी सरकार अपनी जनता को संतुष्ट के लिए ऐसा बोल रही है।

Recommended Video

    India China Tension : LAC के लिए भारत ने बदले नियम, Fighter Jets दोनों तरफ तैनात | वनइंडिया हिंदी
    'मोदी अपने देश के कट्टरपंथियों को संतुष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं'

    'मोदी अपने देश के कट्टरपंथियों को संतुष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं'

    भारत सरकार की ओर से सेना को किसी भी तरह की कार्रवाई की छूट मिलने पर ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि मोदी अपने देश के राष्ट्रवादियों और कट्टरपंथियों को संतुष्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। मोदी अपने देश की जनता को खुश करने के लिए शब्दों के साथ खेल रहे हैं। वास्तव में वह अपनी सेना को एक और संघर्ष की इजाजत नहीं दे सकते। चीन की क्षमता भारत से न केवल सैन्य मामलों में बेहतर है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चीन का प्रभाव ज्यादा है।

    ग्लोबल टाइम्स ने जनरल वीके सिंह के बयान को नकारा

    ग्लोबल टाइम्स ने जनरल वीके सिंह के बयान को नकारा

    ग्लोबल टाइम्स ने चीनी विश्लेषकों और पर्यवेक्षकों के हवाले से दावा किया है कि भारतीय अधिकारी राष्ट्रवादियों को संतुष्ट करने के लिए चीन के हताहतों का अनुमान बढ़ा चढ़ा कर बता रहे हैं। ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट में केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेना प्रमुख जनरल वीके सिंह के उस बयान का उल्लेख किया गया, जिसमें उन्होंने गलवान घाटी में 40 पीएलए सैनिकों के मारे जाने का दावा किया था। ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि, उसके पास इस मुद्दे पर जारी करने के लिए कोई सूचना नहीं है। भारत और चीन की सेना के बीच पूर्वी लद्दाख के पैंगोंग सो, गलवान घाटी, डेमचोक और दौलत बेग ओल्डी में गतिरोध चल रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+