China-Taiwan News: चीनी सैनिकों ने ताइवान को चारों तरफ से घेरा, यूक्रेन, गाजा के बाद दुनिया में एक और युद्ध?
China has initiated large-scale military exercises, encircling Taiwan amidst escalating tensions. The exercises, named Joint Sword 2024B, serve as a warning against Taiwan's push for independence, raising global concerns
China-Taiwan News: चीन ने सोमवार को ताइवान और उसके बाहरी द्वीपों के आसपास बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास करते हुए उसे चारों तरफ से घेर लिया है और ताइवान के स्वतंत्रता की मांग के खिलाफ खतरनाक चेतावनी दी है, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं, कि क्या दुनिया में एक और युद्ध शुरू होने वाला है?
चीन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है, कि यह सैन्य अभ्यास ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते की तरफ से बीजिंग की मांगों को मानने से इनकार करने के जवाब में किया गया था, जिसमें कहा गया था, कि ताइवान खुद को कम्युनिस्ट पार्टी के शासन के तहत पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का हिस्सा मानता है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने चीनी सैनिकों के सैन्य अभ्यास को उकसावे वाला बताया और कहा, कि उसकी सेना जवाब देने के लिए तैयार है।
चीन ने ताइवान द्वीप को चारों तरफ से घेरा
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के पूर्वी थिएटर कमांड के प्रवक्ता नौसेना के वरिष्ठ कप्तान ली शी ने कहा, कि नौसेना, सेना वायु सेना, मिसाइल कोर सभी को सैन्य अभ्यास के लिए जुटाया गया था। ली ने सार्वजनिक मीडिया चैनल पर एक बयान में कहा, "यह उन लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी है, जो ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन करते हैं और हमारी राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा करने के हमारे दृढ़ संकल्प का प्रतीक है।"
इस साल मई महीने में प्रोग्रेसिव पार्टी के ही लाई चिंग-ते ताइवान देश के नये राष्ट्रपति बने हैं, जिन्हें चीन एक अलगाववादी नेता मानता है। लाई चिंग-ते, ताइवान को चीन में मिलाने की मांग को सिरे से खारिज करते हैं, जबकि, चीन नियमित रूप से कहता है कि ताइवान की स्वतंत्रता एक "मृत अंत" है और बीजिंग द्वारा उस पर कब्ज़ा करना एक ऐतिहासिक अपरिहार्यता है।

ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ईस्टर्न थिएटर कमांड अपनी सेना, नौसेना, वायु सेना और रॉकेट फोर्स के सैनिकों को ताइवान जलडमरूमध्य और ताइवान द्वीप के उत्तर, दक्षिण और पूर्व के क्षेत्रों में संयुक्त सैन्य अभ्यास करने के लिए भेजा है, जिसका कोड नाम ज्वाइंट स्वॉर्ड-2024बी है। पीएलए ईस्टर्न थिएटर कमांड के प्रवक्ता सीनियर कैप्टन ली शी ने सोमवार सुबह जारी एक बयान में कहा कि यह अभ्यास "ताइवान स्वतंत्रता" बलों के अलगाववादी कृत्यों के लिए एक सख्त चेतावनी है।
चीनी सैन्य अधिकारी ली ने कहा है, कि ताइवान के खिलाफ अलग अलग दिशाओं से युद्धपोत, फाइटर जेट्स और विमान पहुंचे हैं, जिसमें अलग अलग सिक्योरिटी फोर्स के ज्वाइंट आर्मी शामिल हैं और इस युद्धाभ्यास में समुद्र-वायु युद्ध-तैयारी गश्त, प्रमुख बंदरगाहों और क्षेत्रों पर नाकाबंदी, समुद्री और जमीनी लक्ष्यों पर हमला, साथ ही व्यापक श्रेष्ठता की संयुक्त जब्ती जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया है, ताकि थिएटर कमांड के सैनिकों के ज्वाइंट ऑपरेशन क्षमताओं का टेस्ट किया जा सके।

ताइवान और चीन में विवाद क्या है?
करीब सात दशक पहले, जब चीन में गृहयुद्ध चल रहा था, उस वक्त कम्युनिस्ट पार्टी ने लोकतांत्रिक पार्टियों को हरा दिया था और पराजित लोकतांत्रिक नेता भागकर ताइवान द्वीप भाग गये थे। 1990 के दशक में ताइवान सत्तावादी शासन से एक लोकतंत्र में परिवर्तित हो गया और अब उसे अमेरिका स्थित गैर-लाभकारी संगठन फ्रीडम हाउस द्वारा एशिया में सबसे मुक्त न्यायालयों में से एक का दर्जा दिया गया है।
हालांकि, चीन की सत्तावादी कम्युनिस्ट पार्टी लगातार ताइवान पर अपना दावा करती है और चीन का कहना है, कि ताइवान चीन का ही हिस्सा है और ताइवान को चीन में मिलाने के लिए अगर उसे ताकत का इस्तेमाल करना पड़ता है, तो वो इससे पीछे नहीं हटेगा।












Click it and Unblock the Notifications