चीन ने CIA जासूस को गिरफ्तार करने का किया दावा, अमेरिका के इस ऑफर पर करने लगा अपने ही देश से गद्दारी
चीन में एक चीनी नागरिक को अमेरीकी सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (CIA) के लिए काम करने का दोषी पाया है। बीजिंग के राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि जेंग नाम का ये चीनी नागरिक सैन्य-औद्योगिक समूह के लिए काम करता था। वह धन और आव्रजन की पेशकश के आश्वासन के बदले में अमेरिका को संवेदनशील सैन्य जानकारी मुहैया कर रहा था।
राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि 52 वर्षीय जेंग नाम के व्यक्ति को पढ़ाई के लिए इटली भेजा गया था, जहां उसकी दोस्ती रोम में अमेरिकी दूतावास में तैनात सीआईए एजेंट से हुई।

मंत्रायल ने ऑनलाइन प्रकाशित बयान में दावा किया कि अमेरिका उसे संवेदनशील सैन्य जानकारी देने के बदले पैसे और इमीग्रेशन सेवाएं देने की पेशकश की थी। चीन के सरकारी प्रसारक सीसीटीवी ने बताया कि जेंग ने अमेरिका के साथ एक जासूसी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे और जासूसी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए चीन लौटने से पहले प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
सीसीटीवी के मुताबिक जेंग के खिलाफ जरूरी कदम उठाए गए हैं। हालांकि, इससे जुड़ी और अधिक जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, चीन के सरकारी ग्लोबल टाइम्स मीडिया आउटलेट ने बताया कि कथित अमेरिकी दूतावास कर्मचारी का नाम' सेठ' था और उसने डिनर पार्टियों, आउटिंग और ओपेरा आदि के माध्यम से ज़ेंग के साथ संबंध बनाए थे।
ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि जेंग मनोवैज्ञानिक रूप से सेठ पर निर्भर हो गया था। सेठ ने इसका फायदा उठाकर ज़ेंग में पश्चिमी मूल्यों को स्थापित किया। जिससे जेंग की राजनीतिक विचारधारी बदल गई।
आपको बता दें कि हाल के वर्षों में राष्ट्रीय सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर अमेरिका-चीन संबंधों में खटास आई है। वाशिंगटन ने बीजिंग पर जासूसी और साइबर हमलों का आरोप लगाया है, चीन ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।
वहीं, चीन ने भी घोषणा की है कि उसे जासूसों से खतरा है और उसने जासूसी गतिविधियों पर अपनी निगरानी बढ़ा दी है। इस महीने की शुरुआत में राज्य सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि देश के नागरिकों को जासूसी विरोधी कार्यों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications