चीन में भारत समेत कई देशों के यात्रियों की एंट्री बैन, बढ़ते कोरोना केस के चलते लिया फैसला

नई दिल्ली: पिछले साल दिसंबर के अंत में कोरोना महामारी की शुरूआत चीन के वुहान से हुई थी। इसके बाद दुनियाभर में ये वायरस तेजी से फैला, लेकिन चीन ने इस पर नियंत्रण पाने का दावा किया। महीने भर पहले चीन ने कुछ विदेशी यात्रियों को अपने यहां एंट्री देनी शुरू कर दी, जिससे वहां पर फिर से कोरोना वायरस के मामले सामने आने लगे। जिस वजह से चीन ने भारत समेत कई देशों से आ रही विशेष उड़ानों को रद्द कर दिया है। साथ ही विदेशी यात्रियों की एंट्री पर भी अस्थायी रोक लगा दी है।

corona

दरअसल भारत और चीन के बीच अभी तक कॉमर्शियल विमानों का संचालन नहीं शुरू हुआ था, लेकिन एयर इंडिया वंदे भारत मिशन के तहत कुछ विमानों का संचालन कर रहा था। जिसको अब रोक दिया गया है। भारत के अलावा ब्रिटेन, बेल्जियम और फिलीपींस से आने वाले गैर चीनी नागरिकों पर भी ऐसा ही प्रतिबंध लागू है। वहीं अमेरिका, फ्रांस और जर्मनी के यात्रियों के लिए अतिरिक्त हेल्थ चेकअप की बात कही गयी है, ताकी कोरोना वायरस के बढ़ते केसों पर लगाम लगाई जा सके।

इससे पहले चीन सरकार ने 28 सितंबर को एक आदेश जारी किया था, जिसके तहत वैध रेजीडेंस परमिट वाले सभी यात्रियों को आने की इजाजत दी गई थी। चीनी अधिकारियों के मुताबिक 1500 से ज्यादा भारतीय नागरिकों ने चीन लौटने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, लेकिन चीन सरकार के इस नए फैसले से उनकी वापसी मुश्किल हो गई है। इस महीने की शुरूआत में चीन गए 19 भारतीय नागरिक पॉजिटिव मिले थे। जिस पर एयर इंडिया ने सफाई देते हुए कहा था कि जब हम यात्रियों को लेकर उड़े थे, तो सभी की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+