अमेरिकी राजदूत पहुंचे अरुणाचल प्रदेश तो चीन को हुई जलन
भारत में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा के अरुणाचल प्रदेश दौरे से भड़का चीन। कहा भारत और चीन के बीच हस्तक्षेप न करे।
बीजिंग। भारत में अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा 21 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश गए थे। रिचर्ड के इस अरुणाचल दौरे के बाद से ही चीन अमेरिका से खफा है। चीन ने अमेरिका को चेतावनी देने के अंदाज में कहा है कि भारत और चीन के बीच अगर कोई आया तो फिर विवाद सुलझने के बजाय सिर्फ उलझेगा।

चीन करता है अपना दावा
आपको बता दें कि नॉर्थ ईस्ट में स्थित 90 हजार स्क्वायर किलोमीटर के इलाके जिस पर ज्यादातर अरुणाचल प्रदेश का हिस्सा है, उस पर चीन अपना दावा करता है।
एलएसी से सटे इस इलाके पर भारत के दावे को चीन हमेश दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा बताता है तो भारत उसके दावे को इंकार करता आया है।
चीनी विदेश मंत्रालय का बयान
चीन के विदेश मंत्रालय की ओर से रिचर्ड वर्मा के अरुणाचल दौरे के बाद बयान जारी किया गया है। प्रवक्त लु कैंग ने कहा है कि अमेरिकी राजदूत के इस कदम का चीन मजबूती के साथ विरोध करता है। उन्होंने कहा, इससे भारत और चीन के बॉर्डर पर बड़ी मुश्किल से आई शांति और स्थिरता को नुकसान पहुंचेगा।
तस्वीरों से खफा हुआ चीन
रिचर्ड वर्मा ने 21 अक्टूबर को अपने अरुणाचल प्रदेश के दौरे की कुछ तस्वीरें ट्वीट की थीं। रिचर्ड ने अपनी तस्वीरों में उनके शानदार स्वागत के लिए अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया था। रिचर्ड ने इस इलाके को काफी जादुई भी बताया था।
अमेरिका को करने चाहिए शांति के प्रयास
कैंग ने कहा है कि चीन, अमेरिका से अपील करता है कि वह चीन और भारत के सीमा विवाद में न पड़े। अमेरिका को इस क्षेत्र में शांति व स्थायित्व लाने के लिए कोशिश करनी चाहिए। कैंग के मुताबिक भारत और चीन मिलकर इस विवाद को बातचीत के जरिए हल निकाल रहे हैं।
Stunning mountains & wonderful people. Terrific visit to #ArunachalPradesh for the #TawangFestival. Thank you Tawang for the hospitality. pic.twitter.com/WdpVZg0J3X
— Rich Verma (@USAmbIndia) October 21, 2016












Click it and Unblock the Notifications