Video: विमान के भीतर किया प्रेम का इजहार, एयर होस्टेस की गई नौकरी

नई दिल्ली। आपने कई फिल्मों में अलग-अलग तरीके से नायक को नायिका से अपने प्रेम का इजहार करते हुए देखा होगा, जिसे देखकर आपने ताली भी बजाई होगी। लेकिन चीनी विमान में यात्री को विमान के भीतर एयर होस्टेस से प्यार का इजहार करना और इस प्रेम के इजहार को स्वीकार करना एयर होस्टेस को महंगा पड़ा है। चायना इस्टर्न एयरलाइंस की एयर होस्टेस के ब्वॉय फ्रैंड ने विमान के भीतर एयर होस्टेस को अपने घुटने पर बैठकर प्रेम का इजहार किया था, लेकिन इसके बाद एयर होस्टेस को नौकरी से हटा दिया गया है।

love

एशिया वन के अनुसार यह घटना 30 मई की है, जब टेक ऑफ करने के 30 मिनट बाद एयर होस्टेस के ब्वॉय फ्रैंड ने अपने घुटने पर बैठकर एयर होस्टेस को अपने प्रेम का इजहार किया था। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जोकि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग इसे स्वीट प्रपोजल कह रहे हैं। लेकिन यह स्वीट प्रपोजल एयर होस्टेस के लिए कड़वा साबित हुआ है। घटना के महीनों बात एयर होस्टेस को एयरलाइंस ने नौकरी से हटाने का पत्र भेज दिया है।

एयर होस्टेस को यह कहते हुए नौकरी से हटा दिया गया है कि उन्होंने काम के समय यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज किया। एयरलाइंस कंपनी का कहना है कि व्यक्तिगत प्रेम का इजहार यात्रियो के लिए मुश्किल का सबब बन सकता था, यह काफी गैरजिम्मेदाराना व्यवहार है। एयर होस्टेस को नौकरी से हटाए जाने को लेकर चीन में सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया लोग दे रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि यह अमानवीय और दिल तोड़ने वाला फैसला है, जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि काम के समय में व्यक्तिगत मसलों को अलग रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- VIDEO: पोल डांसिंग में माहिर हैं बिग बॉस कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे, वीडियो पर आते हैं लाखों लाइक्स

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+