अफ़ग़ानिस्तानः तालिबान के काबुल पर कब्ज़े के समय एयरपोर्ट पर छूटा बच्चा, महीनों बाद ऐसे मिला
अफ़ग़ानिस्तान में पिछले साल अगस्त में मचे कोलाहल के बीच बहुत सारे लोग देश छोड़कर जा रहे थे. तालिबान काबुल पहुँच चुका था, लोग बदहवास काबुल हवाई अड्डे की तरफ़ भाग रहे थे, जहाँ अफ़रातफ़री मची थी. इसी भीड़ में एक दुधमुँहा बच्चा बिछुड़ गया, ये कहानी उसी बच्चे की है.
वो 19 अगस्त का दिन था, काबुल के हामिद करज़ई एयरपोर्ट पर तिल रखने की भी जगह नहीं थी, हज़ारों लोग जमा हो गए थे. अमेरिका और दूसरे देशों के विमान लोगों को बाहर निकाल रहे थे, ख़ास कर ऐसे लोगों को जो पिछली सरकारों के लिए काम करते थे और जिन्हें अब तालिबान हुक़ूमत में ख़तरा हो सकता था.
भीड़ में अपने परिवार के साथ मिर्ज़ा अली अहमदी भी शामिल थे जो अमेरिकी दूतावास में सुरक्षा गार्ड का काम करते थे. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने सबसे पहले उनकी कहानी नवंबर में छापी थी.
इसमें मिर्ज़ा ने बताया कि वो अपनी पत्नी सुरैया और पाँच बच्चों को लिए एयरपोर्ट के भीतर जाने की कोशिश कर रहे थे, दो माह का बच्चा सोहेल गोद में था. एक-दूसरे से टकराते लोगों के बीच कहीं वो पिस ना जाए, ये सोच उसके मां-बाप ने उसे बाड़ के दूसरी ओर खड़े एक वर्दीधारी सैनिक को थमा दिया जो उन्हें लगा कि अमेरिकी सैनिक है.
उन्हें लगा कि बस 15 फ़ीट का फ़ासला बचा है जब वो एयरपोर्ट के भीतर दाख़िल हो जाएँगे और बच्चा मिल जाएगा.
https://www.youtube.com/watch?v=FdYP9YWY0cg
मगर तभी तालिबान के सैनिकों ने भीड़ को पीछे खदेड़ दिया. मिर्ज़ा और उनके परिवार को लौटते आधा घंटा हो गया. वो एयरपोर्ट के भीतर गए पर ना तो वो सैनिक दिखा ना कहीं उनका बच्चा. बदहवास परिवार ने उसे हर ओर खोजा, कुछ अधिकारियों ने कहा कि हो सकता है वो विमान में ले जाया गया हो, तो आप भी निकल जाएँ, बाद में आप साथ हो जाएँगे.
और आख़िर में मिर्ज़ा और उनका परिवार अमेरिका जाने वाले विमान पर सवार हो गए और अमेरिका के टेक्सास राज्य में एक सैन्य ठिकाने पहुँच गए. महीनों तक उन्हें कुछ पता नहीं चला कि सोहेल का क्या हुआ.
ये भी पढ़िएः-
- तालिबान के क़ब्ज़े वाले काबुल से कैसे बाहर निकली भारतीय महिला? मिनट दर मिनट की कहानी
- तालिबान वाले अफ़ग़ानिस्तान में क्या कुछ छोड़कर जा रहे हैं लोग?
कैसे मिला सोहेल?
चार महीने बाद, नवंबर में समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ये ख़बर छापी जिसके बाद खोज-बीन हुई और आख़िर में पता चला कि सोहेल एक टैक्सी ड्राइवर हामिद सैफ़ी के घर पर है.
29 वर्षीय हामिद ने रॉयटर्स को बताया कि उन्हे सोहेल एयरपोर्ट पर मिला. वो ज़मीन पर पड़ा था, रो रहा था. हामिद ने उसके घरवालों को खोजने की कोशिश की, पर जब कुछ पता नहीं चला तो उन्होंने उसे अपने घर ले जाने का फ़ैसला किया और तय किया कि वो और उनकी पत्नी उसे अपने बच्चों की तरह बड़ा करेंगे.
उन्होंने बच्चे का नाम रखा - मोहम्मद आबिद. और अपने दूसरे बच्चों के साथ उसकी भी तस्वीर अपने फ़ेसबुक पन्ने पर लगाई.
चार महीने बाद सोहेल का पता चला और उसके नाना मोहम्मद क़ासिम रज़ावी उसे लेने निकले. वो काबुल से बहुत दूर पूर्वोत्तर अफ़ग़ानिस्तान के सूबे बदख़्शां में रहते हैं.
लेकिन, लंबे सफ़र के बाद जब वो हामिद के पास पहुँचे, तो उन्होंने सोहेल को वापस करने से इनकार कर दिया. रॉयटर्स के अनुसार हामिद ने शर्त रख दी कि उन्हें और उनके परिवार को भी अमेरिका ले जाया जाए.
बात इतनी बढ़ गई कि कुछ समय तक हामिद सैफ़ी को हिरासत में भी लेना पड़ा.
आख़िरकार तालिबान पुलिस ने कई हफ़्तों तक चली बातचीत के बाद दोनों परिवारों में सुलह करवाई और सोहेल को उसके नाना को सौंप दिया गया.
सोहेल के माँ-बाप अमेरिका में ही हैं, उन्होंने अपने छोटे बेटे को वीडियो चैट पर देखा.
मोहम्मद क़ासिम रज़ावी ने बताया, "हम जश्न मनाने लगे, गाने लगे, नाचने लगे, ऐसा लगा जैसे कोई शादी हो."
अब सोहेल के घरवारों को उम्मीद है कि जल्दी ही उसे अमेरिका के मिशिगन में लाए जाने का इंतज़ाम हो पाएगा, जो अब उनका नया पता है.
हालाँकि, अफ़ग़ानिस्तान में अभी तक सब अनिश्चित है. वहाँ अमेरिका का कोई दूतावास नहीं और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं पर भी काफ़ी दबाव है.
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने रॉयटर्स से कहा, "हम कोशिश कर रहे हैं कि कैसे इस परिवार को फिर से एक किया जाए."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
-
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
Silver Rate Today: जंग के बीच धड़ाम हुआ रेट, ₹15,000 सस्ती चांदी! आपके शहर में क्या है 10 ग्राम सिल्वर का भाव? -
Rajasthan Diwas 2026: 30 मार्च की जगह 19 को क्यों मनाया जा रहा राजस्थान दिवस? चौंका देगा तारीख बदलने का कारण! -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Hindu Nav Varsh 2026 Wishes :'राम करे आप तरक्की करें', नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं












Click it and Unblock the Notifications