अमेरिका: बराक ओबामा के होम टाउन शिकागो में भारतीय छात्रा का यौन उत्‍पीड़न, गला दबाकर हत्‍या

शिकागो। अमेरिकी राज्‍य शिकागो में भारतीय मूल की छात्रा की बेदर्दी से की गई हत्‍या के बाद यहां बसे भारतीय समुदाय सकते में है। 19 वर्ष की इस छात्रा का यौन उत्‍पीड़न किया गया था और इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्‍या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मृतका हैदराबाद की रहने वाली थी। शनिवार को इस घटना को अंजाम दिया गया है और उसके घर की गाड़ी की पिछली सीट पर उसका शव बरामद किया गया है।

हत्‍यारा हुआ गिरफ्तार

हत्‍यारा हुआ गिरफ्तार

लड़की का नाम रूथ जॉर्ज बताया जा रहा है और वह इलिनियॉस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थी। जिस व्‍यक्ति ने उसकी हत्‍या की है उसकी उम्र 26 साल बताई जा रही है और इसका नाम डोनाल्‍ड थर्मन है। थर्मन को रविवार को शिकागो मेट्रो स्‍टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। यूनिवर्सिटी की ओर से बताया गया है कि रूथ की फैमिली की ओर से उन्‍हें शनिवार को जानकारी दी गई थी कि वह शुक्रवार से अपनी बेटी से कॉन्‍टैक्‍ट नहीं कर पा रहे हैं। रूथ का फोन के हालस्टेड स्ट्रीट पार्किंग गैरेज में था।

गाड़ी में पड़ी थी डेड बॉडी

गाड़ी में पड़ी थी डेड बॉडी

इसके बाद पुलिस और परिवार के सदस्य वहां पहुंचे, जहां गाड़ी में उसकी डेड बॉडी मिली। यूनिवर्सिटी ने जानकारी दी है कि रूथ का पीछा कर रहे आरोपी की फुटेज पुलिस ने वहां लगे कैमरों से बरामद की। इसके बाद उसे रविवार को हालस्टेड और हैरिसन मार्ग के बीच ब्लू लाइन स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह स्वीकार कर लिया है। यूनिवर्सिटी चांसलर माइकल डी. एमीरिडिस ने भी रूथ के निधन पर शोक जताया है।

एफबीआई की मांगी गई थी मदद

एफबीआई की मांगी गई थी मदद

पुलिस की तरफ से इस केस में एफबीआई की मदद भी मांगी गई थी। एफबीआई ने इस पूरे केस में क्राइम सीन से सुबूत जुटाए और फिर उन्‍हें सैंपल के लिए भेज दिया। यूनिवर्सिटी चांसलर एमीरिडिस की मानें तो रूथ की मौत उनके लिए बड़ा झटका है। रूथ एक सफल हेल्‍थ प्रोफेशनल बनना चाहती थी और इसके लिए जी-जान से पढ़ाई कर रही थी। एमीरिडिस ने रूथ के परिवार और दोस्‍तों के लिए इस मुश्किल समय में संवेदनाएं जाहिर की हैं।

ओबामा का संसदीय क्षेत्र

ओबामा का संसदीय क्षेत्र

जिस जगह पर यह घटना हुई है अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा का होम टाउन है। ओबामा ने शिकागो से साल 2008 और फिर 2012 में चुनाव लड़ा था। इसके अलावा जिस समय वह सीनेटर थे, इलिनियॉस का प्रतिनिधित्‍व करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+