पीएम मोदी के साथ सीईओज ने चखा जायका 'मेक इन इंडिया'
न्यूयॉर्क। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार को अमेरिका के 50 लीडिंग सीईओज के साथ मुलाकात की। करीब चार ट्रिलियन डॉलर वाली इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी सीईओज के सामने मेक इन इंडिया का जिक्र कर रहे थे। लेकिन उन्हें शायद इस बात का अंदाजा कम ही था कि इस मीटिंग के दौरान डिनर भी 'मेक इन इंडिया' भी होने वाला है।
पढ़ें-'बेस्ट लीडर हैं पीएम मोदी'
सीईओज के साथ इस खास मीटिंग के बाद डिनर के लिए होटल वॉलडोर्फ एस्टोरिया ने खास इंतजाम किए थे और इन सारे इंतजामों पर नजर रखे थे अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शेफ विकास खन्ना।
निवेश पर पीएम मोदी ने अमेरिका में मांगे सुझाव
विकास ने इस मीटिंग के डिनर के लिए भारत के 30 त्यौहारों को प्रदर्शित करने वाले सात तरह के अलग-अलग पकवान पीएम मोदी और सीईओज के लिए तैयार किए थे। इस मीटिंग के बाद विकास खन्ना की ही बातें हो रही हैं। पीएम मोदी ने विकास से डिनर के बाद कहा कि विकास ने पूरे देश को अपनी कला की वजह से गर्व महसूस करने का मौका दिया है।
आगे की स्लाइड्स पर क्लिक करिए और देखिए विकास पूरे दिन बिजी रहे और कैसे पीएम ने उनकी तारीफ की।

क्या क्या पकाया विकास ने
विकास ने पीएम मोदी और सीईओज के लिए पनीर राविओली, मिजोरम ब्लैक राइस खिचड़ी, कोकोनट राइस क्रीम ब्रूली, ठंडाई चिकन, कोकोनट चटनी, सेवइयां केक और इस तरह के पकवान तैयार किए थे।

भारत से न्यूयॉर्क पहुंचे थे मसाले और बाकी सामान
बताया जाता है कि शेफ विकास खन्ना और उनकी टीम ने ट्रैडीशनल और खालिस डिशेज में किसी तरह की कमी न रहे, इसके लिए सामान को भारत से न्यूयॉर्क मंगाया था। कुछ मसाले तो गोवा से पहुंचे थे।

विकास का स्पेशल मोदक
अमृतसर में जन्मे विकास न्यूयॉर्क में एक रेस्टोरेंट 'जुनून' के मालिक हैं। पीएम मोदी और सीईओज के साथ डिनर के दौरान विकास ने एक खास तरह का मोदक भी सर्व किया गया।

पीएम ने कहा अापने हमें किया गौरान्वित
इस दौरान विकास ने भारतीय पकवानों पर आधारित अपनी किताब 'उत्सव' भी पीएम मोदी को गिफ्ट की। पीएम मोदी ने विकास से कहा कि आपने हमें गौरान्वित महसूस कराया है।

विकास के लिए भी कभी न भूलने वाला पल
विकास ने भी इस पल को अपने लिए कभी न भूल सकने वाला एक गौरवशाली पल करार दिया है।

व्हाइट हाउस के किचन में भी जा चुके हैं विकास
विकास खन्ना वर्ष 2011 में पहले भारतीय शेफ बने थे जिन्हें व्हाइट हाउस के किचन तक पहुंचने का मौका मिला था।












Click it and Unblock the Notifications