दो महीने के बच्चे का हुआ हार्ट ट्रांसप्लांट, पहली मुस्कान देख पिघल गया मां का दिल

इंग्लैंड में एक दो महीने के बच्चे को जीवनदान मिला है। न्यूकैलिस शहर में दो महीने के चार्ली डाउथवैथ का हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया है। इतने बड़े ऑपरेशन के बाद जब चार्ली ने आंखें खोलीं तो उसकी मां की आंखें भर आईं। उसकी पहली मुस्कान ने जैसे उसकी मां को नया जीवनदान दिया।

लंदन। इंग्लैंड में एक दो महीने के बच्चे को जीवनदान मिला है। न्यूकैलिस शहर में दो महीने के चार्ली डाउथवैथ का हार्ट ट्रांसप्लांट किया गया है। चार्ली के शरीर का बायां हिस्सा ठीक से विकसित नहीं हुआ था जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका हार्ट ट्रांसप्लांट करने का फैसला लिया। इतने बड़े ऑपरेशन के बाद जब चार्ली ने आंखें खोलीं तो उसकी मां की आंखें भर आईं। उसकी पहली मुस्कान ने जैसे उसकी मां को नया जीवनदान दिया।

Charlie Douthwaite

इंग्लैंड में इतने छोटे बच्चे का हार्ट ट्रांस्प्लांट पहली बार किया गया है। शरीर का बायां हिस्सा ठीक से विकसित न होने के कारण डॉक्टरों ने उसके हार्ट ट्रांसप्लांट का फैसला लिया था। चार्ली का जन्म अक्टूबर में हुआ था और जन्म के वक्त वो केवल 2.86 किलो का था। उसकी पहली ओपन हार्ट सर्जरी जन्म के तीसरे दिन ही करनी पड़ी। जब 2 महीने बाद सर्जरी हुई तो उसमें पूरे 9 घंटे लगे। जब चार्ली ने अपनी आंखें खोलीं तो जैसे उसकी मां ट्रेसी के अंदर जान आई।

ट्रेसी अपने बेटे की रोज तस्वीरें खींचतीं हैं। एक दिन ट्रेसी जब चार्ली को देखकर मुस्कुराईं तो वो भी हंस दिया। ट्रेसी ने तुरंत अपने बेटे की पहली मुस्कान को कैद कर लिया। ट्रेसी कहती हैं, 'वो बेहद खूबसूरत था। उस मुस्कान को देखकर मैं वो सब भूल गई जो हमारे साथ बीता था। वो इतना खुश लग रहा था।' ट्रेसी उस परिवार का शुक्रिया अदा करते नहीं थकती हैं जिसने उनके बेटे को दिल डोनेट किया। उन्हें पिछले साल क्रिसमस के वक्त डोनर मिला था। उस परिवार के लिए ट्रेसी ने कहा, 'उनका शुक्रिया कहने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। ये मेरी जिंदगी का सबसे अनमोल तोहफा है।'

ये भी पढ़ें: Golden Globes 2018: यौन शोषण के खिलाफ आया पूरा हॉलीवुड, रेड कार्पेट पर पहना 'काला रंग'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+