पाकिस्तान के पूर्व मंत्री ने चंद्रयान-3 को लेकर दिया ऐसा बयान, लोगों को नहीं हो रहा यकीन
Chandrayaan 3: भारत आज बड़ी उपलब्धि हासिल करने की ओर आगे बढ़ रहा है। आज चांद पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग होगी। दुनियाभर के लोगों की नजर इस लैंडिंग पर होगी। लेकिन इस बीच अक्सर भारत के खिलाफ जहर उगलने वाले पाकिस्तान की ओर से चंद्रयान को लेकर बयान आया है।
पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भारत को चंद्रयान-3 मिशन के लिए बधाई दी है। उन्होंने ना सिर्फ इस मिशन के लिए भारत को बधाई दी है बल्कि उन्होंने कहा कि इस चंद्रयान की मून लैंडिंग का सीधा प्रसारण पाकिस्तान में भी किया जाना चाहिए।

फवाद चौधरी ने ट्वीट करके लिखा पाकिस्तान की मीडियो को चंद्रमा पर चंद्रयान की लैंडिंग का सीधा प्रसारण करना चाहिए। यह मानव जाति का ऐतिहासिक पल होने वाला है। भारत के लोगों, यहां के वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लोगों को मैं इस उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं।
जिस तरह से फवाद चौधरी ने चंद्रयान को लेकर बयान दिया है उसपर लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि आखिर कैसे फवाद चौधरी भारत के पक्ष में इस तरह का बयान दे सकते हैं क्योंकि वह अक्सर भारत के खिलाफ बायान देते रहते हैं।
बता दें कि चंद्रयान-3 के लिए आज का दिन काफी खास है क्योंकि आज शाम को यह चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने जा रहा है। अगर भारत लैंडर की सफल सॉफ्ट लैंडिंग कराने में सफल होता है तो वह ऐसा करने वाला दुनिया का चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, रूस, चीन इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications