Chandrayaan 2: खोया खोया चांद...... के बीच वायरल हुआ इस सिंगर का 'मूनवॉक डांस'

बेंगलुरु। चांद से महज 2.1 किलोमीटर दूर पहुंचकर लैंडर 'विक्रम' का भारतीय स्पेस स्टेशन से संपर्क टूट गया। शुरुआत के अपने सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद ठीक लैंडिंग से पहले लैंडर तय मार्ग से भटक गया। जिसके बाद इसरो के सेंटर में सन्नाटा छा गया, चंद्रयान-2 मिशन के लिए उत्सुक पीएम मोदी भी इसरो सेंटर पहुंचे थे लेकिन अचानक संपर्क टूटने के बाद पूरे हॉल के अंदर मायूसी छा गई, घटना के बाद इसरो ने कहा है कि वह डाटा का विश्लेषण कर रहा है।

चंद्रयान 2 की खबरों के बीच वायरल हुआ मूनवॉक वीडियो

चंद्रयान 2 की खबरों के बीच वायरल हुआ मूनवॉक वीडियो

चंद्रयान 2 की सक्सेसफूल लैंडिंग की कामना पूरा देश कर रहा था, ऐसे में moon से जुड़ी बहुत सारी चीजें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थीं, जिसमें एक चीज थी Moonwalk,जीं हां, वायरल हो रहे वीडियो में मूनवॉक वीडियो भी शामिल है।

माइकल जैक्सन की पहचान है Moonwalk

माइकल जैक्सन की पहचान है Moonwalk

हालांकि मूनवॉक तो पॉप संगीत के सरताज माइकल जैक्सन की पहचान है लेकिन इस बार माइकल जैक्सन का वीडियो नहीं बल्कि कनाडा की यंग पॉपस्टार एलेसिया कारासिएलो का वीडियो वायरल हुआ है।

पॉपस्टार एलेसिया कारासिएलो का वीडियो वायरल

पॉपस्टार एलेसिया कारासिएलो का वीडियो वायरल

आपको बता दें एलेसिया का वायरल वीडियो कुछ पुराना है, जिसमें उन्होंने Moonwalk किया था, उन्होंने अपने एक म्यूजिक वीडियो में मूनवॉक स्टेप को परफॉर्म किया था, एलेसिया का ये स्टेप और उनका ये सॉन्ग काफी पॉपुलर हुआ था, एलेसिया के अलावा साल 2001 में हॉकी खिलाड़ी एलेक्स कोवालोव भी गोल दागने के बाद मूनवॉक स्टेप परफॉर्म कर चुके हैं।

आप भी देखिए ये वॉयरल वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+