चांद नवाब ने लिया PAK राष्ट्रपति का इंटरव्यू, लोगों को याद आए 'भाईजान' के नवाज
इस्लामाबाद। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी पत्रकार चांद नवाब छाए हुए हैं, वजह है उनका एक वीडियो जिसमें वो पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी का इंटरव्यू लेते दिखाई पड़ रहे हैं। खास बात ये है कि चांद नवाब ने पाक राष्ट्रपति का साक्षात्कार गोल्फ के मैदान पर लिया है। चांद नवाब का यह वीडियो पाकिस्तान रिपोर्टर नायला इनायत ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जो कि देखते-देखते वायरल हो गया है।
Recommended Video

चांद के बहाने नवाज को किया याद
लोग चांद नवाब के इस वीडियो के बहाने साल 2015 में आई कबीर खान की सुपरहिट फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के पाक पत्रकार नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को याद कर रहे हैं।जिन्होंने फिल्म में चांद नवाब का ही किरदार प्ले किया था।
पाकिस्तान रक्की कर रहा है: अल्वी
मालूम हो कि अपने इंटरव्यू में चांद नवाब राष्ट्रपति अल्वी से पाकिस्तान के विकास के बारे में सवाल कर रहे हैं, जिस पर अल्वी ने कहा कि पाकिस्तान विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है,हमारा देश तरक्की कर रहा है।वीडियो शेयर करते हुए नायला ने कैप्शन में लिखा 'चांद नवाब ने राष्ट्रपति अल्वी का गोल्फ खेलते हुए इंटरव्यू लिया है।'
यहां देखें: चांद नवाब ने लिया पाक राष्ट्रपति का इंटरव्यू

'नवाब तुम पाकिस्तान का चांद हो'
वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर काफी कमेंट कर रहे हैं, कुछ लोग चांद नवाब की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ लोग नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी को याद कर रहे हैं। कुछ लोगों ने लिखा है कि नवाब तुम पाकिस्तान का चांद हो तो किसी ने लिखा है कि चांद नवाब सही में कमाल है।

पान वाला वीडियो भी हुआ था वायरल
इससे पहले भी चांद नवाब अपने एक पाने वाले वीडियो को लेकर सुर्खियों में आए थे, जिसमें वो पीटीसी के वक्त अपनी लाइंस भूल गए थे। दरअसल वो 'कराची के पान' पर एक रिपोर्ट पेश कर रहे थे लेकिन पीटीसी के वक्त जब उन्हें बोलना होता है कि 'मियां शाहबाज शरीफ के पान और कराची के बयान पर कराची के आवाम और सियासतदानों में गमों-गुस्सा पाया जाता है, उनका कहना है कि पान हमारी शफाकत है', तो वो इसे भूल जाते हैं। इस लाइन को बोलने के दौरान चांद नवाब कई रीटेक लेते दिखाई दिए थे। ( देखें Video)

आखिर है कौन चांद नवाब?:
दरअसल चांद नवाब पाकिस्तान के मशहूर पत्रकार हैं, जो कि ARY न्यूज चैनल के लिए काम करते हैं। साल 2009 में वो ईद के दिन रेलवे स्टेशन पर रिपोर्टिंग कर रहे थे और इस दौरान उन्हें बहुत सारी रूकावटों का सामना करना पड़ा था, चांद नवाब का वो वीडियो उस वक्त काफी चर्चित हुआ था।
फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में नवाज ने निभाया चांद का किरदार
इस वाकए को कबीर खान ने अपनी फिल्म 'बजरंगी भाईजान' प्लॉट किया था। फिल्म में चांद नवाब के किरदार में मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी थे, जिन्होंने इस किरदार को दिल से निभाया था और जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। दर्शकों ने नवाजुद्दीन सिद्दी के निभाए उस सीन को भी काफी पसंद किया था।












Click it and Unblock the Notifications