मॉरीशस को मिला Chagos Island, प्रविंद कुमार ने PM मोदी को दिया धन्यवाद

India Mauritius Relations:शुक्रवार को मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है। दरअसल, प्रविंद जुगनाथ ने उपनिवेशवाद समाप्ति की लड़ाई में समर्थन करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ब्रिटेन द्वारा हिंद महासागर में सुदूर चागोस द्वीपों की संप्रभुता मॉरिशस को सौंपने की घोषणा के एक दिन पश्चात धन्यवाद संदेश जारी किया है।

मॉरिशस के पीएम जुगनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करके लिखा कि मॉरीशस अफ्रीकी संघ, भारत सरकार और नरेंद्र मोदी के साथ ही सभी मित्र देशों को धन्यवाद देता है, जिन्होंने हमारी उपनिवेशवाद समाप्ति की लड़ाई में हमारा समर्थन किया है।

india news jpg

ज्ञात हो कि ब्रिटेन ने गुरुवार को हिंद महासागर में सुदूर चागोस द्वीपों की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने के लिए एक महत्त्वपूर्ण समझौते की घोषणा की थी। करीब 60 द्वीपों से बने सुदूर चागोस की ब्रिटिश हिंद महासागर क्षेत्र (बीआईओटी) स्थिति पर कई सालों से विवाद चल रहा है। 2022 में पिछली कंजर्वेटिव पार्टी सरकार के दौरान इसके भविष्य पर चर्चा शुरू हुई थी। हालांकि, ब्रिटेन डिएगो गार्सिया पर संयुक्त यूके-अमेरिका सैन्य अड्डे को कायम रखेगा।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दो वर्ष की चर्चा के बाद चागोस द्वीपसमूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपने का निर्णय किया है। स्टार्मर ब्रिटेन और मॉरीशस के मध्य हुए राजनीतिक समझौते का स्वागत करने के लिए शीघ्र ही अपने मॉरीशस समकक्ष जुगनाथ से चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें UK ने चागोस द्वीपसमूह की संप्रभुता मॉरीशस को सौंपी, भारत और US ने समझौते का किया स्वागत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+