Iran Israel America युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में 10वीं और 12वीं के CBSE Exam फिर स्थगित
CBSE Exam:केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मिडिल ईस्ट के सात देशों में 10वीं और 12वीं कक्षा की आगामी बोर्ड परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में मौजूदा तनावपूर्ण स्थिति के कारण छात्रों की सुरक्षा प्राथमिकता में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
सीबीएसई ने बोर्ड ने इन क्षेत्रों में होने वाली परीक्षाओं को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कक्षा 10 की 7 से 11 मार्च 2026 तक की सभी परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। पहले स्थगित 2, 5 और 6 मार्च 2026 की परीक्षाएं भी अब रद्द हैं। मध्य पूर्व के छात्रों के परिणामों की घोषणा प्रक्रिया बाद में सूचित की जाएगी।

वहीं 12वीं की 7 मार्च 2026 (शनिवार) की परीक्षा स्थगित कर दी गई है; संशोधित तारीखें जल्द घोषित होंगी। बोर्ड 7 मार्च को स्थिति की समीक्षा कर 9 मार्च से शुरू होने वाली परीक्षाओं पर निर्देश देगा। छात्रों को स्कूल से जुड़े रहने और आधिकारिक घोषणाओं का ध्यानपूर्वक पालन करने की सलाह है।












Click it and Unblock the Notifications