पाकिस्तान में कास्टिंग काउच का कड़वा सच, एक्ट्रेस बोली- रोल के बदले मिला साथ सोने का ऑफर

इस्लामाबाद। चकाचौंध से भरी फिल्म और टीवी इंडस्ट्री का एक गहरा काला सच भी है जिसका सामना किसी ना किसी एक्टर या एक्ट्रेस को करना ही पड़ता है। ग्लैमर की दुनिया से कास्टिंग काउच जैसे शब्दों का सुनाई देना अब आम हो गया है, लेकिन इस काली करतूत के खिलाफ अब आवाज उठाने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसी ही हिम्मत और ताकत दिखाई है पाकिस्तानी टीवी एक्ट्रेस सबा बुखारी ने जिनके खुलासे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक तहलका मचा दिया है।

पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री का काला सच

पाकिस्तान फिल्म इंडस्ट्री का काला सच

पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस सबा बुखारी ने हाल ही में अपनी इंडस्ट्री के काले सच से दुनिया को रूबरू कराया है। दुनियाभर में महिलाओं के साथ होने वाले यौन शोषण को लेकर सोशल मीडिया पर 'मीटू' नाम का एक अभियान चलाया गया जो आज भी जारी है। इस आंदोलन के तहत महिलाएं अपने साथ होने वाले यौन शोषण का खुलासा दुनिया के सामने करती हैं। हालांकि अपने साथ हुए अत्याचार का खुलासा करने वाली कितनी महिलाओं का करियर और जीवन तबाह हो गया लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

एक्ट्रेस सबा बुखारी ने बयां किया अपना दर्द

एक्ट्रेस सबा बुखारी ने बयां किया अपना दर्द

इसी क्रम में अब एक्ट्रेस सबा बुखारी ने खुलासा किया की उन्हें पाकिस्तान की फिल्म इंडस्ट्री 'लॉलीवुड' में कितना कुछ सहना पड़ा है। पाकिस्तान के मशहूर टीवी सीरियल 'दिल ना उम्‍मीद ही सही' से मशहूर होने वाली एक्ट्रेस सबा ने बताया कि उन्हें भी कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा है। उन्हें रोल के बदले साथ सोने का ऑफर दिया गया था। हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में सबा बुखारी ने ऐसे कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।

'साफ शब्‍दों में कहा- रोल के बदले साथ सोना होगा'

'साफ शब्‍दों में कहा- रोल के बदले साथ सोना होगा'

सबा कहती हैं, 'मुझे रोल मिल गया था लेकिन बाद में फिल्‍ममेकर ने साफ शब्‍दों में कहा कि रोल तो आपका हो गया है, लेकिन हम आपको अच्‍छा किरदार और पेमेंट तभी देंगे जब आप कॉम्‍प्रमाइज करेंगी।' सबा उस शख्स की बातों को समझ नहीं पाईं उन्हें लगा वह पैसे मांग रहा है। लेकिन नहीं वह कुछ और ही चाहता था। सबा ने बताया, 'उसने मुझसे कहा कि आपको अच्‍छे किरदार और अच्‍छे पैसे के लिए मेरे साथ सोना पड़ेगा।' यह सुनने के बाद सबा के पैरों तले से जैसे जमीन ख‍िसक गई।

लोगों का मिला सपोर्ट

लोगों का मिला सपोर्ट

सबा ने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं था इससे पहले भी अलग-अलग मौके पर उन्हें ऐसी बेहूदी बातों का सामना करना पड़ा है। इस घटना ने सबा बुखारी को अंदर तक झगझोर कर रख दिया। सबा ने कहा, पहले इंस्टाग्राम पर मेरी रीच ज्यादा नहीं थी लेकिन एक पोस्ट में उस खुलासे के बाद से मुझे लोगों का काफी सपोर्ट मिला है। मुझे समझ नहीं आ रहा लोग कैसे मुझे सपोर्ट कर रहे हैं, लेकिन मैं इससे खुश हूं। किसी ने कहा था काम के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना जरूरी है।

'इंडस्ट्री में गुड गर्ल ज्यादा नहीं चलतीं'

'इंडस्ट्री में गुड गर्ल ज्यादा नहीं चलतीं'

सबा ने ऐसी ही कई घटनाओं को याद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'उसने मुझसे कहा था कि तुम इतनी बोल्ड तो हो नहीं जो इस फील्ड में आगे जा सको, तुम गुड गर्ल हो और इस मीडिया में अच्छी लड़कियां ज्यादा नहीं चलतीं। ऐसा कैसे हो सकता है कि तुमपर किसी ने कोशिश ना की हो, हम तुम्हें काम और पैसा क्यों दें जबकि दूसरी लड़कियां रोल के लिए साथ सोने तक को तैयार हैं।' सबा ने बताया कि ऐसी ही बातें उनसे अलग-अलग लोगों ने कही थी, इन सब से सबा और उनके सपनों को गहरी चोट पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: सलमान खान ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, जानिए किन-किन बॉलीवुड सेलेब्स ने अब तक लगवाया टीका

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+