OMG! खौफनाक हादसा, हवा में उछलकर दूसरी मंजिल में जा घुसी कार
Recommended Video

नई दिल्ली। आए दिन खौफनाक हादसों की खबरें आती रहती है। रोजाना दुनियाभर में सैकड़ों लोग सड़क हादसों में अपनी जान गंवा देते हैं, लेकिन आज हादसे की इस एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस भयानक हादसे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हादसा इतना खौफनाक था कि एक्सीडेंट के बाद कार हवा में उछलकर दूसरी मंजिल पर पहुंची।

दूसरी मंजिल में जा घुसी कार
हादसा अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुआ, जहां तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई और टक्कर के बाद कार हवा में उछल गई और हवा में उछल कर पास की बिल्डिंग की दूसरी मंजिल में जा घुसी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि डिवाइडर से टकराकर उछलते हुए सीधे मकान की दूसरी मंजिल में जा घुसी।

खौफनाक हादसे में बची जान
ऑरेंज काउंटी फायर के प्रवक्ता कैप्टन स्टेफिन हॉर्नर के मुताबिक उन्हें फोन पर जानकारी मिली थी कि सुबह 5.30 बजे के करीब ये हादसा हुआ है। उन्हें फोन पर ही जानकारी मिली की तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर बिल्डिंग में घुसी है। कार के बिल्डिंग में घुसते ही आग गई, जिसे थोड़ी देर बाद बुझा दिया गया। इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

नशे में था ड्राइवर
जानकारी के मुताबिक कार में दो लोग सवार थे। कार के ड्राइवर को ड्रग्स की आदत थी और हादसे के वक्त भी वो नशे में था। कार में सवार दोनों ही लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के कर्मचारियों ने दोनों को सुरक्षित कार से बाहर निकाला। वहीं क्रेन की मदद से दूसरी मंजिल में जा घुसी कार को निकाला गया।












Click it and Unblock the Notifications