Cannes Film Festival: रेड कार्पेट पर खून से लथपथ हो गई महिला, रूस के खिलाफ 'खतरनाक' प्रदर्शन

कान्स फिल्म फेस्टिवल में रूस के भाग लेने पर पिछले साल ही प्रतिबंध लगाया जा चुका है। वहीं, इस बार कान्स के डायरेक्टर ने कहा है, कि फिल्म फेस्टिवल यूक्रेन के साथ एकजुटता के साथ खड़ा है।

Cannes Film Festival: फ्रांस में 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हो रहा है, जिसमें दुनियाभर के अभिनेता-अभिनेत्री हिस्सा ले रहे हैं। ये फिल्म फेस्टिवल 27 मई को खत्म हो रहा है, जहां पर दुनियाभर से लोग फैशन दिखाने के लिए पहुंच रहे हैं।

इसी दौरान यूक्रेन के झंडे के रंग में रंगी एक महिला ने रविवार को 76वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।

Cannes Film Festival young lady pour Fake Blood On Cannes Red Carpet to support ukraine

फ्रांसीसी फिल्म निर्देशक जस्ट फिलिपोट की फिल्म 'एसाइड' की स्क्रीनिंग के दौरान पलैस डेस फेस्टिवल की सीढ़ियों पर महिला प्रदर्शनकारी खून से लथपथ हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो गया है।

प्रदर्शनकारी ने खुद पर नकली खून डाला

महिला प्रदर्शनकारी यूक्रेन के झंडे का लिबास पहने फिल्म फेस्टिवल में पहुंची थी और उस जगह से कार्यक्रम में प्रवेश कर रही थी, जहां मीडिया के कैमरे लगे थे।

वीडियो में नीली हील्स के साथ एक पीले और नीले रंग की पोशाक में महिला कैमरों को देखती हुई आगे बढ़ती दिखाई दे रही है और कैमरों को देखकर मुस्कुराती हुई दिख रही है। उसके बाद वो लड़की सीढ़ियों के ऊपर जाकर खड़ी हो जाती है और एक गुब्बारे से नकली खून निकालकर अपने ऊपर उड़ेल लेती है।

लड़की खून से भींक जाती है और उसी दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर उसपर पड़ती है और फिर सुरक्षाकर्मी उस महिला को वहां से लेकर चले जाते हैं।

टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार, कान्स फिल्म फेस्टिवल के निदेशक, थिएरी फ्रीमाक्स ने पिछले हफ्ते कार्यक्रम शुरू होने से पहले कहा था, कि यह कार्यक्रम यूक्रेन के साथ एकजुटता में खड़ा है।

उत्सव के उद्घाटन समारोह में, फ्रांसीसी अभिनेत्री कैथरीन डेनेउवे ने यूक्रेनी कवि लेसिया उकरिंका द्वारा कविता होप का पाठ करके युद्ध के पीड़ितों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, रूसी प्रतिनिधिमंडलों या रूसी सरकार से जुड़ी फिल्म कंपनियों पर प्रतिबंध पिछले साल लागू होने के बाद इस साल भी रूसियों को इस कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत नहीं है।

पिछले साल उत्सव में, एक यूक्रेनी महिला ने रूसी सेना के खिलाफ करीब करीब न्यूड होकर रेड कार्पेट पर प्रदर्शन किया था, जिसके शरीर पर लिखा था, कि "बलात्कार बंद करो।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+