कनाडा:जूनियर हॉकी टीम को ले जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त 15 की मौत
नई दिल्ली। कनाडा के सस्कैचवन में दर्दनाक हादसा जूनियर आइस हॉकी टीम हादसे की शिकार हो गई। हॉकी खिलाड़ियों को लेकर जा रही बस ट्रक से टकरा गई। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 लोग घायल हो गए। हादसा सस्कैचवन प्रांत के टिस्डेल के उत्तर में हाइवे 35 पर हुआ। खिलाड़ी निपाविन हॉक्स के खिलाफ एक मैच खेलने के लिए जा रहे थे। हादसें में शिकार हुए लोगों की उम्र 16 से 21 साल के बीच बताई जा रही है।

जूनियर हॉकी को लेकर जा रही है बस ट्रक से टकरा गई। बस में जूनियर आइस हॉकी की हमबोल्ड्ट ब्रॉन्सकोस के सदस्य थे। उस बस में 28 लोग सवार थे। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इस हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने ट्विटर पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए लिखा कि मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि उनके माता-पिता पर क्या गुजर रही होगी। उन्होंने हम्बॉल्ट ब्रॉन्कोस समुदाय लेकर इस हादसे पर अपनी संवेदना व्यक्त की।












Click it and Unblock the Notifications