Zoom पर चल रही थी कनाडाई संसद की मीटिंग, न्यूड पहुंच गये सांसद, पूरी दुनिया कह रही है बेशर्म

कनाडा के सांसद संसद Zoom मीटिंग के दौरान न्यूड पहुंच गये और अब उनकी पूरी दुनिया में आलोचना की जा रही है।

ओटावा, अप्रैल 17: कोरोना संक्रमण फैलने के दौरान अभी दुनियाभर में ज्यादातर मीटिंग ऑनलाइन चल रही है और कई बार ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों को शर्मसार होना पड़ रहा है। कनाडा के एक सांसद को भी पूरी दुनिया के सामने शर्मसार होना पड़ा है और पूरी दुनिया में उनकी आलोचना की जा रही है। कनाडा के सांसद विलियम अमोस की हरकत देख उन्हें अब पूरी दुनिया बेशर्म कह रही है और उनकी हरकत ने पूरी दुनिया में कनाडा को शर्मसार कर दिया है। कनाडा में कोरोना संक्रमण से कैसे बचा जाए, इसको लेकर हाउस ऑफ कॉमन्स की जूम मीटिंग चल रही थी तभी सांसद विलियन अमोस कैमरे के साथ न्यूड आ गये। सांसद विलियम अमोस को न्यूड देख मीटिंग में शामिल सभी सांसद हैरान रह गये और अब उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।

कैमरे के सामने दिखे न्यूड

इस सांसद का नाम है विलियम अमोस। जो कनाडा के क्यूबेक जिले के सांसद हैं। वायरल स्क्रीनसॉट में दिख रहा है कि विलियम अमोस के एक टेबल के पीछे खड़े हैं और उनके हाथ में एक मोबाइल है, जिससे उन्होंने अपना प्राइवेट पार्ट छिपाया हुआ है। जब सांसद विलियम अमोस की पूरी दुनिया में आलोचना होने लगी है तो उन्होंने प्रतिक्रिया देते हुए पूरी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है और इस घटना के लिए उन्होंने खेद जताई है।

‘गलती से बना वीडियो’

‘गलती से बना वीडियो’

जूम मीटिंग में न्यूड दिखने वाले सांसद विलियम अमोस का कहना है कि उनका वीडियो गलती से ऑन रह गया था और वो अपना कपड़ा खोज रहे थे और उन्हें पता नहीं चल पाया कि कैमरा ऑन है और वो सभी को दिख रहे हैं। अब जब इसका स्क्रीनसॉट पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है तो उन्होंने कहा है कि 'वो काफी शर्मिंदा महसूस कर रहे हैं और ये सिर्फ गलती से हुआ है, वो ऐसा बिल्कुल नहीं चाहते थे'। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से माफी मांगते हुए कहा है कि अब ऐसा कभी नहीं होगा।

सरकार की आलोचना

वहीं, सांसद की बेशर्म हरकत के बाद कनाडा की विपक्षी पार्टी ब्लॉक क्यूबेकोइस पार्टी की सांसद क्लाउडे बेलेफियोलि ने संसद के प्रश्नकाल के दौरान सांसद विलियम अमोस की घटना को उठाया और उन्हें सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें संसदीय मर्यादा का ख्याल रखना चाहिए था। उन्होंने कहा कि मीटिंग के दौरान पुरुष सांसदों को ट्राउजर, अंडरवियर, शर्ट, जैकेट और एक टाई पहननी चाहिए। हालांकि, अभी तक कनाडा की संसद की तरफ से सांसद विलियम अमोस के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+