Canada Election Results 2025: मार्क कार्नी बने कनाडा के नए पीएम, चुनाव में लिबरल पार्टी की जीत
Canadian Election 2025: सरकारी चैनल CBC और CTV न्यूज के अनुसार कनाडा में हुए आम चुनाव में मार्क कार्नी को नया प्रधानमंत्री चुना गया है। यह लिबरल पार्टी का लगातार चौथा कार्यकाल है । मार्क कार्नी, पिछले महीने ही जस्टिन ट्रूडो की जगह प्रधानमंत्री बने थे।
मार्क कार्नी हले कनाडा और ब्रिटेन के केंद्रीय बैंक गवर्नर के रूप में कार्य कर चुके हैं। चुनाव अभियान में उन्होंने ट्रम्प विरोधी रुख अपनाया और आर्थिक अनुभव को प्रमुख मुद्दा बनाया। इस चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की व्यापार युद्ध और कनाडा को अपने में मिलाने की धमकियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाया था। इस बयान से कनाडाई मतदाताओं में नाराज़गी थी। कार्नी ने अमेरिकी निर्भरता कम करने और विदेशी व्यापार संबंधों का विस्तार करने का वादा किया।

मार्क कार्नी बने कनाडा के नए पीएम
यह चुनाव 60 वर्षीय मार्क कार्नी के लिए भी एक महत्वपूर्ण मोड़ था, जिन्होंने पिछले महीने ही जस्टिन ट्रूडो की जगह प्रधानमंत्री पद संभाला था। वित्तीय और अंतरराष्ट्रीय अनुभव से लैस कार्नी ने इससे पहले कभी कोई निर्वाचित पद नहीं संभाला था। वे कनाडा और यूनाइटेड किंगडम में केंद्रीय बैंक के गवर्नर और निवेश बैंकर के रूप में कार्य कर चुके हैं।
प्रधानमंत्री बनने के बाद, कार्नी ने अमेरिकी टैरिफ से देश की रक्षा, आंतरिक व्यापार को सशक्त करने और कनाडा की वैश्विक आर्थिक साझेदारियों को संयुक्त राज्य अमेरिका से परे विस्तारित करने की प्रतिबद्धता जताई थी। उन्होंने इसे "कनाडा की आर्थिक संप्रभुता और लचीलापन सुनिश्चित करने का समय" बताया था।
पहली बार है जब किसी पार्टी ने चौथी बार सत्ता बरकरार रखी है
CTV न्यूज़ के मुताबिक यह पहली बार है जब किसी पार्टी ने चौथी बार सत्ता बरकरार रखी है, जो कि कनाडाई राजनीति में दुर्लभ है। कनाडा का चुनाव अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ धमकियों और देश पर उनके बार-बार हमलों के मद्देनजर लड़ा गया था, जिसमें उन्होंने देश को संयुक्त राज्य अमेरिका का 51वां राज्य करार दिया था। ग्लोबल न्यूज द्वारा किए गए IPSOS पोल के अनुसार, लिबरल पार्टी ने सोमवार के चुनावों में चार अंकों की बढ़त हासिल की। यह संघीय चुनाव निर्धारित समय से पहले घोषित किया गया था, क्योंकि नवनियुक्त प्रधानमंत्री कार्नी ने संसद को भंग कर दिया था और एक नया जनादेश मांगा था।
जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल के दौरान भारत के साथ उनके रिश्ते बेहतर नहीं रहे हैं। उन्होंने दावा किया था कि एनआईए द्वारा नामित आतंकवादी हरदीप निज्जर की हत्या में भारत सरकार का हाथ था। जबकि मार्क कार्नी ने सार्वजनिक रूप से भारत के साथ बेहतर संबंधों की वकालत की है।












Click it and Unblock the Notifications