शेर को मार उसके पास बैठकर KISS करने लगा कपल, वायरल हुई फोटो तो मचा बवाल
नई दिल्ली। शेर के सामने कपल का किस करते एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर दहला देने वाली है क्योंकि वो शेर मरा पड़ा हुआ है। अंग्रेजी अखबार द सन की खबर के मुताबिक कनाडा के ट्रॉफी हंटिंग कपल डैरन और कैरोलिन कार्टर साउथ अफ्रीका में लेगेलेला सफारी टूर पर निकले थे। जहां की उनकी ये तस्वीर पोस्ट की गई है। इस कपल ने पहले शेर का शिकार किया और फिर उसके पास बैठकर काफी समय तक एक दूसरे को चूमते रहे। फोटो वायरल होने के बाद विवाद होने पर फोटो को सोशल मीडिया पेज से हटा लिया गया है।

इस सफारी में शिकार कर सकते हैं टूरिस्ट, अलग-अलग जानवरों का है अलग-अलग है दाम
साउथ अफ्रीका के लगेलेला सफारी के दौरान टूरिस्ट शिकार भी कर सकते हैं। जिराफ के शिकार के लिए लगेलेला सफारी के दौरान पर्यटकों से करीब 2 लाख रुपये चार्ज किया जाता है। हालांकि, हाथी और शेर के शिकार के लिए अलग रेट है।

फोटो पर लिखा है कैप्शन- धूप में कड़ी मेहनत
सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो में डरेन और कैरोलिन कार्टर मृत शेर के साथ दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए टूर ऑपरेटर के पेज पर लिखा गया- धूप में कड़ी मेहनत... शाबाश... विशालकाय शेर। फेसबुज पर एक अन्य फोटो में लिखा गया- यहां जंगल के शेर का शिकार करने जैसा और कुछ भी नहीं होता। शिकारियों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर की खूब आलोचना हो रही है। लोगों ने ट्रॉफी हंटिंग को बैन करने की मांग की है। यूजर्स ने कपल को सख्त सजा देने की मांग की है। Mirror की खबर के मुताबिक, डैरन कार्टर से जब मरे हुए शेर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- 'मैं इस पर कुछ कमेंट नहीं करना चाहूंगा क्योंकि ये बहुत पॉलीटिकल है।'
-
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story -
ललित मोदी के पास कहां से आ रहा पैसा? भारत से लंदन भागे हो गए 16 साल, चालाकी से हो रही कमाई -
'US Ceasefire चुने या इजरायल के जरिए युद्ध जारी रखे', ईरान ने Lebanon हमलों के बीच होर्मुज फिर बंद किया -
IPL के शोर के बीच पसरा मातम, नहीं रहा भारत का सबसे बुजुर्ग टेस्ट क्रिकेटर, चेन्नई में ली अंतिम सांस -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 9 April: KKR vs LSG, आज कौन पड़ेगा किस पर भारी? -
Budh Gochar 2026: बुध की बदली चाल, इन 5 राशियों का शुरू हुआ गोल्डन टाइम, प्यार-इज्जत-पैसा सब मिलेगा












Click it and Unblock the Notifications