गोल्डी बराड़ से गुरपतवंत पन्नू तक, जानिए ऐसे 7 आतंकी गैंगस्टर के बारे में, जिन्होंने कनाडा में ले रखी है पनाह

India Canada Tension news: कनाडा और भारत के रिश्ते में एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई है। कनाडा और भारत ने एक दूसरे के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है। ये सारा विवाद तब शुरू हुआ, जब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने सोमवार को देश की संसद में कहा कि, खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में भारत का हाथ हो सकता है। हालांकि भारत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है।

विदेश मंत्रालय का कहना है कि कनाडा भारत में हत्या समेत कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल खालिस्तानी आतंकवादियों और गैंगस्टरों के रहने के लिए एक सुरक्षित जगह बनता जा रहा है। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू से लेकर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी गोल्डी बराड़ तक फिलहाल कनाडा में छिपे हुए हैं।

Hardeep singh nijjar India canada

1. गुरपतवंत सिंह पन्नू: कनाडा में पिछले कई वक्तों से खुलेआम घूम रहा है। गुरपतवंत सिंह पन्नू 'सिख फॉर जस्टिस' संगठन चलाता है। इस संगठन का मकसद भारत में आतंकवाद फैलाना है। भारत के किसान आंदोलन के दौरान गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कई वीडियो जारी कर भी मोदी सरकार की आलोचना की थी। इतना ही नहीं वीडियो में गुरपतवंत सिंह पन्नू ने लाल किले समेत सरकारी इमारतों पर हमला करने के लिए उकसाया था। पन्नू ने कनाडा में कई जनमत संग्रह भी कराए हैं।

2.गोल्डी बराड़: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ वर्तमान में कनाडा में छिपकर बैठा है। पंजाब पुलिस ने इस पर एफआईआर भी की है। गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई का सबसे खास आदमी है।

3. लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा: पंजाब पुलिस के मुताबिक 34 वर्षीय लखबीर सिंह उर्फ लांडा एक गैंगस्टर है, जो मूल रूप से तरनतारन जिले के हरिके का रहने वाला है। लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा भी कनाडा में रह रहा है।

4. चरणजीत सिंह उर्फ ​​रिंकू रंधावा: चरणजीत सिंह को, रिंकू रंधावा, उर्फ रिंकू बीहला के नाम से भी जाना जाता है। चरणजीत सिंह पंजाब के बीहला बरनाला का रहने वाला है। ये हत्या के मामले में जमानत लेकर कनाडा भाग गया था। ये हरदीप निज्जर के लिए भी काम किया करता था।

5. अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला: अर्शदीप सिंह गिल भी कनाडा में रहता है। सरकार ने इसे भी आतंकवादी घोषित किया है। अर्शदीप सिंह गिल हत्या, जबरन वसूली और टारगेट किलिंग जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल है। वह नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी और आतंकी फंडिंग में भी लिप्त है।

6. रमनदीप सिंह उर्फ ​​रमन जज: रमनदीप सिंह भी कनाडा में खुलेआम घूम रहा है। NIA ने इसे भगोड़ा घोषित किया है। ये फिरोजपुर का रहने वाला है।

7.गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा डल्ला और सुखदुल सिंह उर्फ सुखा जैसे आतंकी भी कनाडा में ही छिपे हैं। इन दोनों पर टारगेट किलिंग का आरोप। इसके अलावा कनाडा में छिपे गुरविंदर सिंह, सनवर ढिल्लन, सतवीर सिंह वारिंग भी NIA की रडार पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+