'अमित शाह के खिलाफ कनाडा के आरोप चिंताजनक', कनाडाई मंत्री के आरोप पर अमेरिका ने क्या कहा?
कनाडा के जस्टिन ट्रूडो सरकार के एक मंत्री ने कहा कि कनाडा में सिख अलगाववादियों पर एक्शन का आदेश अमित शाह ने दिया था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक कनाडा सरकार के विदेश उप मंत्री डेविड मॉरिसन ने देश की नागरिक सुरक्षा और राष्ट्रीय सुरक्षा कमेटी को बताया है कि भारत सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री (अमित शाह) कनाडाई नागरिकों को धमकी देने या उनकी हत्या के अभियान को मंजूरी दी थी।
कनाडा के इन आरोपों पर अब अमेरिका ने भी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने बुधवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कनाडा के आरोप ''चिंताजनक'' हैं और वह इस मुद्दे पर कनाडा सरकार से परामर्श करेगा।

ये भी पढ़ें- कनाडा के मुख्य विपक्षी नेता की हरकत देखिए, दिवाली उत्सव कार्यक्रम को किया रद्द, हिंदुओं से इतनी नफरत क्यों?
अमेरिका के विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, "कनाडा सरकार द्वारा लगाए गए आरोप चिंताजनक हैं और हम उन आरोपों के बारे में कनाडा सरकार से परामर्श करना जारी रखेंगे।"
कनाडाई मंत्री ने अमित शाह को लेकर क्या-क्या कहा?
कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया सलाहकार नैथली ड्रोइन और उप विदेश मंत्री डेविड मॉरिसन तथा कनाडाई संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा समिति के सदस्यों ने वाशिंगटन पोस्ट की एक लीक रिपोर्ट की भी पुष्टि की, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादियों को निशाना बनाने के अभियान के पीछे अमित शाह का हाथ है।
एक सवाल के जवाब में डेविड मॉरिसन ने कहा कि उन्होंने वाशिंगटन पोस्ट को अमित शाह के नाम की पुष्टि की है। उन्होंने कहा, "पत्रकार ने मुझे फोन करके पूछा कि क्या यह वही व्यक्ति है। मैंने पुष्टि की कि यह वही व्यक्ति है।"
ये भी पढ़ें- कनाडा ने ही अखबारों को दिया था अमित शाह का नाम, एक और मंत्री ने कबूला सच
हालांकि इस दौरान डेविड मॉरिसन ने यह जानकारी नहीं दी कि उन्हें अमित शाह को लेकर ये जानकारी कैसे मिली। ऐसा पहली बार है जब कनाडाई अधिकारी ने खुलकर भारत सरकार के किसी मंत्री का नाम लिया है।












Click it and Unblock the Notifications