105kg वजन कम करके महिला ने सोचा टल गई मुसीबत, लेकिन अब करानी पड़ रही है खतरनाक सर्जरी
कैलिफोर्निया की रहने वाली एक महिला की वेट लूज जर्नी वायरल हो रही है। महिला ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने 105 किलो वजन घटाने के बारे में भावुक होकर एक वीडियो शेयर किया है।

मोटापा एक ऐसी खतरनाक बीमारी है, जिससे अब हर उम्र के लोग ग्रसित हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर हम अक्सर वजन घटाने की प्रेरित कहानियां यानी वेट लूट जर्नी के बारे में पढ़ते रहते हैं। ऐसी ही एक कहानी है कैलिफोर्निया के लॉन्ग बीच में रहने वाली महिला टेरेसा की। टेरेसा अब से कुछ महीनों पहले तक 272 किलोग्राम (600lbs) की थी। कड़ी मेहनत के बाद टेरेसा ने अपना 105 किलो वजन घटाना और फिलहाल वो 167 (370lbs) किलो की हैं। वेट लूट जर्नी के वक्त टेरेसा को लगा कि एक बार वजन घटाने के बाद उसकी सारी मुसीबतें खत्म हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
Recommended Video

वेट लूट के बाद ढीली हो गई महिला की त्वचा
डेली स्टार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक टेरेसा ने अपने टिकटॉक फॉलोअर्स को बताया है कि कैसे उन्होंने अपना 105 किलो वजन कम करने के लिए दिन-रात कड़ा संघर्ष किया है। लेकिन वेट लूट के बाद टेरेसा की त्वचा ढीली हो गई है। टेरेसा ने अपनी लटकी और ढीली हुई त्वचा की फोटो और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। अब टेरेसा अपनी इस लटकी हुई त्वचा का सर्जरी कराने जा रही है। ये कोई आम सर्जरी नहीं लेकिन बहुत ही रिस्की और खतरनाक है।

टेरेसा अपनी सर्जरी को लेकर हैं खुश
टेरेसा ने अपनी वीडियो में बताया क वह अपनी ढीली हुई त्वचा इसलिए लोगों को दिखा रही हैं ताकी सर्जरी के बाद वह देख सकें कि उनका शरीर कितना नार्मल हुआ है। टेरेसा के शरीर पर अतिरिक्त मांस को गुरुवार, 8 दिसंबर को ऑपरेशन करके हटाया जाएगा। वीडियो में टेरेसा अपनी वेट लूट जर्नी बताते हुए भावुक भी होते दिखी हैं। टेरेसा इस बात से खुश हैं कि भले की ऑपरेशन के बाद उनको थोड़ी-बहुत परेशानियों का सामना करना पड़े, लेकिन वह एक आम महिला की तरह दिखेंगी।

रोते हुए टेरेसा बोलीं- मेरा वजन 272 किलो था...
टेरेसा के वीडियो पर 1.7 मिलियन से अधिक लाइक्स मिले हैं। टेरेसा वीडियो में रोते हुए कहती हैं,''मेरा वजन 600 पाउंड (272 किलो) था और मैंने अपने जीवन के पिछले साढ़े चार वर्षों में 105 किलो वजन घटाया है। मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। चार दिनों में, मेरे लटकते हुए पेट को हटाने के लिए मेरी एब्डोमिनोप्लास्टी सर्जरी की जा रही है। आप देख सकते हैं कि यह मेरे घुटनों तक लटका हुआ है। जब मैं बैठती हूं तो ये और भी भयानक दिखता है।''

'ये जैसा दिख रहा है, उससे भी अधिक खतरनाक है...'
टेरेसा ने कहा, ''यह आपको असल में जितना बड़ा दिखता है उससे कहीं अधिक बड़ा दिखता है। यह बहुत दर्दनाक है, यह शर्मनाक है लेकिन मैं हमेशा इस बात पर फोकस करती हूं मैं वेट लूट करने वाली वॉरियर हूं। मैंने अपने जीवन को बचाने के लिए बहुत ड़ी मेहनत की है और कुछ ही दिनों में यह सब खत्म होने वाला है और मेरा जीवन हमेशा के लिए बदलने वाला है।''

'मैं जल्द से जल्द इसे हटाना चाहती हूं...'
टेरेसा ने आगे कहा, ''मैं ये वीडियो अपने लिए बना रही हूं और आप लोगों के साथ शेयर कर रही हूं, क्योंकि मुझे उम्मीद है कि यह मोटापा और ढीली त्वचा और वजन घटाने के साथ चलने वाली सभी चीजें ऑपरेशन के बाद खत्म हो जाएगी। इस लटके हुए मांस से बहुत शारीरिक और भावनात्मक दर्द होता है, और मैं त्वचा को हटाने के लिए और इतंजार नहीं कर सकती हूं।''












Click it and Unblock the Notifications