कैलिफोर्निया में हरियाणा के युवक को मारी गोली, ‘डंकी रूट’ से पहुंचा था अमेरिका, हत्या की वजह कर देगी दंग!

California: अमेरिका में बेहतर जिंदगी का सपना लेकर गए हरियाणा के कपिल का सफर बेहद दर्दनाक मोड़ पर खत्म हो गया। जींद जिले के रहने वाला 26 साल का कपिल कैलिफोर्निया में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। गांव में उसे परिवार का सहारा माना जाता था। लेकिन शनिवार को ड्यूटी के दौरान एक मामूली टकराव उसकी जिंदगी पर भारी पड़ गया।

कपिल ने बाहर खुले में पेशाब कर रहे शख्स को रोकना उसके मौत का कारण बन गया। इस वारदात के बाद से पूरा गांव सदमे में है। परिवार की हालत बेहद खराब है। घटना शनिवार की है। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान कपिल ने एक शख्स को बाहर खुले में पेशाब करने से रोका। इसी बात पर गुस्से में आए उस व्यक्ति ने मौके पर ही कपिल को गोली मार दी।

California

परिवार का इकलौता बेटा था कपिल

कपिल किसान परिवार का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही पूरा परिवार गहरे सदमे में है। गांव के सरपंच सुरेश कुमार गौतम ने बताया कि पूरा गांव परिवार के साथ खड़ा है।

45 लाख खर्च कर पहुंचा था अमेरिका

जानकारी के अनुसार कपिल साल 2022 में अमेरिका गया था। वह वहां तक पहुंचने के लिए 'डंकी रूट' से गुजरा था। कपिल ने पनामा के जंगल पार किए और मैक्सिको बॉर्डर की दीवार चढ़कर अमेरिका में प्रवेश किया। इस सफर पर उसके परिवार ने करीब 45 लाख रुपये खर्च किए थे। शुरुआती गिरफ्तारी के बाद कानूनी प्रक्रिया से उसे रिहाई मिली थी और वह वहीं बस गया था।

परिवार चाहता है बेटे का शव भारत लाया जाए

कपिल की मौत की खबर परिवार को अमेरिका में रहने वाले एक रिश्तेदार ने दी। गांव के सरपंच ने बताया कि परिवार अब जिला उपायुक्त से मिलकर सरकार से अपील करेगा कि कपिल का पार्थिव शरीर भारत लाया जाए।
ये भी पढ़ें: मुंबई में 23 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 1 की हुई मौत, 19 घायल, बचाव कार्य है जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+