Buzz Aldrin Wedding: आर्मस्ट्रांग के बाद चांद पर पहुंचे बज ने 93 साल में की शादी, यूजर बोले- ओवर द मून अगेन!
आर्मस्ट्रांग के बाद चांद पर पहला कदम रखने वाले Buzz Aldrin ने 93 वें बर्डडे पर शनिवार को शादी रचा ली है। उन्होंने ट्टीटर पर फोटो शेयर कर ये जानकारी दी है।

उम्र के आखिरी पड़ाव में जब इंसान दुनिया से अपनी रुखस्ती की तैयारी करता है उस उम्र में आकर एक शख्स ने अपने 93 बर्डडे के दिन खूबसूरत महिला से ब्याह रचाया है। ये कोई आम आदमी नहीं बल्कि 1969 के अपोलो 11 मिशन में चंद्रमा पर कदम रखने वाले तीन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों में से एक बज़ एल्ड्रिन हैं जिन्होंने सालों पुराने प्यार को अंजाम देते हुए अपनी खूबसूरत गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है। शनिवार को ट्विटर पर अपनी नई नवेली दुल्हन डॉ. एंका फॉर के साथ फोटोज शेयर बताया कि लॉस एंजिल्स, कैलिफोर्निया में वो शादी के बंधन में बंध चुके हैं। 93 साल की उम्र में ऐसा क्या हुआ जो उन्हें शादी करने के लिए उकसाया, ये भी बात 93 साल के नए-नवेले दुल्हे ने शेयर किया।

आर्मस्ट्रांग के बाद चंद्रमा पर कदम रखने वाले बज़ एल्ड्रिन ने लिखी पोस्ट
पहले बता दें बज़ एल्ड्रिन 1969 के अपोलो 11 मिशन में चंद्रमा पर कदम रखने वाले तीन अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों में से थे। आर्मस्ट्रांग के बाद चंद्रमा पर कदम रखने वाले बज़ एल्ड्रिन ने अपनी शादी की खबर शेयर करते पोस्ट लिखी है।

मैं भागे हुए किशोर जिनता उत्साहित हूं
पोस्ट मे लिखा
मेरे 93वें जन्मदिन पर और जिस दिन मुझे लिविंग लेजेंड्स ऑफ एविएशन द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मेरे लंबे समय के प्यार डॉ. एंका फॉर और मैंने शादी के बंधन में बंध गए हैं। हम एक छोटे से पारिवारिक समारोह में पवित्र विवाह के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने कहा लॉस एंजिल्स और भागे हुए किशोरों की तरह उत्साहित हैं।

बज की पहले तीन शादी और उनसे तलाक हो चुका है
हालांकि बज़ एल्ड्रिन की ये पहली शादी नहीं है वो तीन बार शादी कर चुके हैंऔर तलाक हो चुका है और अब उन्होंने अपनी डॉक्टर प्रेमिका से शादी कर अपना बनाया है। फोटोज में बाज बहुत खुश नजर आ रहे हैं।

यूजर बोला बधाई हो नौजवान! ओवर द मून अगेन!!
एल्ड्रिन की पोस्ट को 22,000 से अधिक लाइक्स और 1.8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। एक यूजर ने लिखा "आपको चांद पर होना चाहिए"। एक यूजर ने लिखा मैं आपके लिए रोमांचित हूं। "वाह! बधाई हो कर्नल एल्ड्रिन! दूसरे ने लिखा जीवन 93 से शुरू होता है! शुभकामनाएं" ।एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "बधाई हो नौजवान! ओवर द मून अगेन!!" जबकि एक चौथे ने कहा, "माई मैन। चंद्रमा पर उतरना डॉ।

नील आर्मस्ट्रांग के बाद बज एल्ड्रिन ने रखा था चांद पर अपना कदम
बज एल्ड्रिन अपोलो 11 मिशन के तीन सदस्य वाले चालक दल का एकमात्र जीवित बचे हुए सदस्य हैं। जबकि नील आर्मस्ट्रांग चंद्रमा की सतहपर कदम रखने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री थे बज एल्ड्रिन 19 मिनट बाद पहुंचे थे। पूर्व अंतरिक्ष यात्री 1971 में नासा से सेवानिवृत्त हुए और 1998 में चालक दल के अंतरिक्ष अन्वेषण के विस्तार को बढ़ावा देने के लिए एक गैर-लाभकारी संगठन शेयरस्पेस फाउंडेशन की स्थापना की।
Recommended Video

शादी के बाद कैसे मिलने लगता है पति-पत्नी का चेहरा ? रिसर्च में हुआ खुलासा












Click it and Unblock the Notifications