मदीना की मस्जिद में 'तांत्रिक' बुशरा बीवी की बेटी का निकाह, जलते पाकिस्तान को छोड़ पहुंचे इमरान खान

पाकिस्तान में ऐसा माना जाता है कि, बुशरा बीवी ने कहा था कि, अगर इमरान खान उससे शादी कर ले तो वो पीएम बन जाएंगे और इमरान खान बुशरा से शादी कर ली थी।

मदीना, अक्टूबर 25: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी बीवी और तांत्रिक मानी जाने वाली बुशरा बीवी की बेटी की शादी सऊदी अरब के मदीना में हुई है, जिसमें शरीक होने के लिए प्रधानमंत्री इमरान खान पाकिस्तान को जलता हुआ छोड़कर पहुंच गये। जिसको लेकर पाकिस्तान में उनकी जमकर आलोचना की जा रही है।

मदीना में बुशरा बीवी की बेटी का निकाह

मदीना में बुशरा बीवी की बेटी का निकाह

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मदीना में 12 रबी-उल-अव्वल पर मदीना के मस्जिद में बुशरा बीवी की बेटी माशा मनिका का निकाह समारोह किया गया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि, पाकिस्तान की फर्स्ट लेडी की बेटी की शादी अल-फतह ग्रुप के मालिक पाकिस्तानी बिजनेसमैन मोहम्मद अनीस इकबाल शेख के बेटे से हुई है। इस शादी को काफी साधारण रखा गया और शादी में दोनों परिवारों के करीबी लोग ही शामिल हुए।

नवंबर में होगा रिसेप्शन

नवंबर में होगा रिसेप्शन

रिपोर्ट में कहा गया है कि जोड़े के करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त निकाह समारोह में शामिल हुए। इस जोड़े ने निकाह के बाद उमराह भी किया है। वहीं, शादी का रिसेप्शन लाहौर में नवंबर के दूसरे हफ्ते में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पाकिस्तान के कई बड़े नेताओं के साथ काराबारी शामिल होंगे। आपको बता दें कि, 2018 में बुशरा बीबी की एक और बेटी मेहरो हयात ने घोषणा की कि वह इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) में शामिल हो रही है। मेहरो हयात और उनकी दोस्त फराह खान ने एक साथ पार्टी में शामिल होने का फैसला किया था, लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दिया था।

जल रहा है पाकिस्तान

जल रहा है पाकिस्तान

पाकिस्तान के विपक्षी नेताओं का कहना है कि, इमरान खान उस वक्त शादी में शामिल होने के लिए सऊदी अरब गये हैं, जब पाकिस्तान में आग लगी हुई है और तहरीक-ए-लब्बैक के हजारों समर्थक पाकिस्तान के अलग अलग शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि, अपने नेता साद हुसैन रिजवी की रिहाई की मांग को लेकर पाकिस्तान के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन हो रहा है, जिसमें दर्जन भर लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, तहरीक-ए-लब्बैक ने पाकिस्तान सरकार को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है और साद रिजवी की रिहाई नहीं होने पर भयानक हिंसा करने की धमकी दी है।

इमरान की चौथी बीवी हैं बुशरा

इमरान की चौथी बीवी हैं बुशरा

आपको बता दें कि इमरान खान ने तीसरी शादी बुशरा बीवी से की थी। पाकिस्तान की राजनीति में कहा जाता है कि, बुशरा बीवी से सलाह लिए बगैर इमरान खान कोई काम नहीं करते हैं। इस वक्त जब सेना प्रमुख के साथ इमरान खान की अनबन चल रही है, तब पिछले हफ्ते पाकिस्तान की राजनीति में उस वक्त बवाल मच गया था, जब कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि, बुशरा बीवी के इशारे पर सेना प्रमुख के खिलाफ तंत्र-मंत्र की जा रही है। पाकिस्तान के कुछ पत्रकारों ने तो ये भी दावा किया कि, सेना ने कुछ ऐसे लोगों को गिरफ्तार भी किया है, जो सेना प्रमुख का पुतला बनाकर तंत्र क्रिया को अंजाम दे रहे थे। पाकिस्तान में ऐसा कहा जाता है कि, प्रधानमंत्री बनने से पहले बुशरा बीवी ने इमरान खान से कहा था कि, अगर वो अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी कर लें, तो इमरान खान प्रधानमंत्री बन जाएंगे और इमरान खान ने बुशरा बीवी से निकाल कर ली थी। इमरान खान का मानना है कि, बुशरा बीवी की वजह से ही वो प्रधानमंत्री हैं।

बुशरा बीवी के हैं पांच बच्चे

बुशरा बीवी पहले से ही ख्वार मनेका नाम के एक शख्स से शादीशुदा थीं, लेकिन उन्होंने इमरान खान से शादी करने के लिए ख्वार मनेका को छोड़ दिया था। उस शादी से बुशरा बीवी के पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां और दो बेटे हैं। 2018 में पाकिस्तान में लोकसभा चुनाव से पहले बुशरा बीवी ने इमरान खान से शादी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+