चचेरे भाई को हुआ बहन से प्यार, सगे भाई ने उठाया ये खौफनाक कदम

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला जिले में दो व्यक्तियों ने तथाकथित अपने सम्मान के नाम पर अपनी 15 वर्षीय बहन और चचेरे भाई को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अधिकारी ने डॉन न्यूज पोर्टल को बताया कि लड़की के भाइयों को दोनों के बीच प्रेम संबंध होने का शक था। इसलिए उन्होंने कथित तौर पर अपने सम्मान और इज्जत के नाम पर उनकी हत्या कर दी। बता दें यह घटना मारटुंग क्षेत्र के लारे का है।

Brothers allegedly Kill sister and cousin in Pakistan suspected case of dishonour killing

पुलिस जांच में पता चला है कि लड़की अविवाहि थी जबकि युवक जिसकी मौत हुई है उसका नाम सैद मुहम्मद था जिसकी उम्र 27 साल था। मृतक के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा खेत में काम कर रहा था उसी दौरान मौके पर पहुंचे उसके दोनों भतीजों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वो घर गए और वहां जाकर अपनी बहन की भी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें- राम मंदिर पर बाबा रामदेव का बड़ा बयान, कहा-राम मंदिर नहीं बना तो देश में साम्प्रदयिक माहौल गर्माएगा

घटना के बाद दोनों भाई मौके से फरार हो गए हैं। वहीं पीड़ित परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दी और मामला दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस उन दोनों भाइयों की तलाश में जुटी है। इधर किशोरी और युवक के शव को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ में पुलिस परिवार वालों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। इलाके में इस घटना के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें- मीटू के तहत यौन शोषण के आरोपों से घिरे सुहेल सेठ ने मशहूर मॉडल से की गुपचुप सगाई!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+