पालतू बंदर को कमोड में फ्लश करती थी महिला, वीडियो बनाकर लेती थी मजे, अब कोर्ट ने सिखाया सबक
रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन की रहने वाली विकी नाम की महिला ने बंदर को टॉर्चर करने के अलग अलग 22 वीडियो बनाए हैं, जिसमें वो बंदर को कोकीन खिलाते हुए भी देखी जा रही है।
लंदन, दिसंबर 12: हमारी दुनिया ऐसे सनकी इंसानों से भरी हुई है, जो अपने सनकपन से लोगों को हैरान करते रहते हैं और ब्रिटेन की एक महिला भी अपने सनकपन के लिए दुनियाभर की मीडिया में सुर्खियों में है। महिला अपने पालतू जानवर को जिस तरीके से टॉर्चर करती थी, उसे देखकर हर कोई सकते में आ जाता था। इतना ही नहीं, पालतू बंदर को टॉर्चर करने के बाद महिला उसका वीडियो भी बनाती थी।
Recommended Video

पालतू बंदर को टॉर्चर
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को अपने बंदर को टॉर्चर करने के आरोप में दोषी पाया गया है। कोर्ट में पाया गया कि, महिला आनंद के लिए, अपने मौज के लिए बंदर को प्रताड़ित करती थी और बंदर को चीखता देख उसे आनंद का अहसास होता था। लंदन की रहने वाली महिला बंदर को अपने कमोड में छोड़ देती थी और फिर फ्लश चला देती थी। ऐसा करते वक्त जब वो बंदर को छटपटाते हुए देखती थी, तो उसे अंदर से आनंद आता था। इतना ही, अदालत में साबित हुआ है कि, महिला बंदर को ड्रग्स भी दिया करती थी।

वीडियो बनाती थी महिला
रिपोर्ट के मुताबिक, लंदन की रहने वाली विकी नाम की महिला ने बंदर को टॉर्चर करने के अलग अलग 22 वीडियो बनाए हैं, जिसमें वो बंदर को कोकीन खिलाते हुए भी देखी जा रही है। 38 साल की महिला विकी ने बर्गर, कबाह और सॉसेज के साथ बंदर को कोकीन की गोली खिलाए और उसके 22 से ज्यादा वीडियो बनाए। कोर्ट ने आरोपी महिला को सजा सुनाते हुए उसपर आजीवन जानवरों के रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है और उसे 3 महीने जेल की सजा सुनाई गई है, इसके साथ ही उसे एक साल तक बिना वेतन काम करने की भी सजा सुनाई गई है। कोर्ट में एक वीडियो को जब प्ले किया गया, तो उसमें देखा गया कि, महिला पालतू बंदर को टॉयलेट में फ्लश कर उसे बहाने की कोशिश कर रही है और बंदर तड़प रहा होता है।

डरावनी हंसी हंसती थी महिला
महिला को जो वीडियो कोर्ट में प्ले किया गया था, उसमें बंदर को कमोड में फ्लश करने के दौरान वो काफी खतरनाक हंसी हंसते हुए देखी जा रही है। महिला विकी पालतू जानवरों को टॉर्चर करती है, इसका खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने नशीली दवा रखने के शक पर उसके घर में छापा मारा था। कोर्ट में मामला साबित होने के बाद पालतू जानवर को अभयारण्य भेज दिया गया है। अब मिल्ली नाम का बंदर अभयारण्य में काफी खुशी के साथ रहता है। वहीं, अभयारण्य के कर्मचारियों ने मेल टूडे को बताया कि, महिला विकी हॉलैंड ने बंदर को इतना ज्यादा टॉर्चर किया था, कि वो लोगों से बुरी तरह से डर गया था और वो अभयारण्य के कर्मचारियों पर भी यकीन करने के लिए तैयार नहीं है।

सबसे क्रूर वाकया
अभयारण्य मंकी वर्ल्ड ने डेली मेल को बताया कि, पिछले 30 सालों से वो बंदरों की देखभाल कर रहे हैं और किसी बंदर को उन्होंने इस हद तक टॉर्चर होते हुए पहली बार देखा है। अभयारण्य के कर्मचारी बताते हैं कि, बंदर काफी ज्यादा डरा हुआ और घबराया हुआ रहता है और थोड़ी सी आहट पर भी वो छिप जाता है। मंकी वर्ल्ड के निदेशक डॉ एलिसन क्रोनिन ने कहा कि, 'मिली का मामला दुखद और दिल तोड़ने वाला था। उसने अपना जीवन डर में जीया और दुर्व्यवहार और क्रूरता का शिकार हुई जो कि मैंने 30 से अधिक वर्षों में प्राइमेट को बचाने के लिए सबसे खराब स्थिति देखी है।

बंदर को टॉर्चर से आता था मजे
कोर्ट में जब एक और वीडियो प्ले किया गया, उसमें बंदर शौचालय के कोने में डरा हुआ और दुबका बैठा हुआ देखा जा रहा है, जिसे विकी नाम की महिला ने पकड़ते हुए कहा कि, इसे में शौचालय में फ्लश करने जा रही हूं, और फिर उसने बंदर को कमोड में गिरा दिया और फ्लश चला दिया। एक वीडियो में वो बंदर को कोकीन की गोलियां खिलाते देखी जा रही है। कोर्ट में विकी नाम की महिला पर जानवरों के साथ अत्याचार करने और ड्रग्स का सेवन करने का आरोप साबित होने के बाद उसे कड़ी सजा सुनाई गई है।












Click it and Unblock the Notifications