ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का हो रहा है अंतिम संस्कार, 2 हजार से ज्यादा गेस्ट मौजूद
क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 8 सितंबर को हो गया था और उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर से करीब 2000 हाई प्रोफाइल मेहमान पहुंचे हैं।
लंदन, सितंबर 19: ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का अंतिम संस्कार की तैयारी लंदन के वेस्टमिंस्टर अब्बे में शुरू हो गया है। किंग चार्ल्स और अन्य वरिष्ठ ब्रिटिश राजघराने के सदस्य महारानी के अंतिम संस्कार स्थल पर मौदूद हैं, वहीं दुनियाभर के कई नेता भी ब्रिटिश महारानी के अंतिम संस्कार में पहुंचे हैं। करीब 70 सालों तक ब्रिटेन पर राज करने वाली महारानी क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय का निधन 8 सितंबर को हो गया था और उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर से करीब 2000 हाई प्रोफाइल मेहमान पहुंचे हैं, जिसमें भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद हैं। आपको बता दें कि, ब्रिटेन की महारानी 96 सालों तक जीवित रहीं और अपने आखिर समय में भी वो स्वस्थ थीं। वहीं, उनके लंबे जीवन को दिखाने के लिए अंतिम संस्कार के बाद 96 बार घंटी बजाई जाएगी।

इससे पहले महारानी के ताबूत को वेस्टमिंस्टर हॉल से वेस्टमिंस्टर एबी तक ले जाने समय शाही परिवार के सदस्य मौजूद थे। महारानी के ताबूत को वेस्टमिंस्टर हॉल से निकाल कर वेस्टमिंस्टर एबी, एक गन कैरिएज में ले जाया गया। जिसे 142 नवल सेलर्स खींचा। किंग चार्ल्स और उनके बेटे भी ताबूत के साथ चलते दिखाई दिए।
कौन कौन मेहमान हैं मौजूद?
महारानी के अंतिम संस्कार में नार्वे से राजा हेराल्ड और नॉर्वे की रानी सोनजा हैराल्डसन, भारत के पड़ोसी देश भूटान से राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक, अपनी रईसी के लिए दुनियाभर में पहचाने जाने वाले ब्रुनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह, जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला द्वितीय, कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख मेशल अल-अहमद अल-सबाही, लेसोथो के राजा, लेत्सी तृतीय, लिकटेंस्टीन के राजकुमार एलोइस, लक्जमबर्ग हेनरी के ग्रैंड ड्यूक, पहांगी के मलेशियाई सुल्तान अब्दुल्ला, मोनाको के राजकुमार अल्बर्ट, मोरक्को के क्राउन प्रिंस मौले हसन, ओमान के सुल्तान, हैथम बिन तारिक अल-सैद, कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानीक, टोंगा के राजा टुपो-6 शामिल हो रहे हैं। वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो, त्रिनिदाद और टोबैगो के राष्ट्रपति पाउला-मे वीक्स, बारबाडोस के राष्ट्रपति सैंड्रा मेसन, जमैका के प्रधान मंत्री एंड्रयू होल्नेस, बेलीज के गवर्नर जनरल फ्लोयला तजालम, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के गवर्नर जनरल सुसान डौगन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक-वाल्टर स्टीनमीयर, इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मटेरेला, आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी. हिगिंस, आयरलैंड के प्रधानमंत्री माइकल मार्टिन, पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा, ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वान डेर बेलेन भी मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications