ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा में फिर कोरोना बना अड़चन, घटाया गया दौरे का समय
ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन के भारत दौरे का समय घटा
लंदन, 14 अप्रैल: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के इस महीने आखिर में होने वाले भारत दौरे का समय कम कर दिया गया है। भारत में कोरोना के नए मामलों में आई तेजी को देखते हुए ये फैसला लिया गया है। हालांकि वो कितने दिन रुकेंगे इस पर अभी कुछ नहीं कहा गया है। अभी ये बताया गया है कि जॉनसन अप्रैल के आखिरी सप्ताह में भारत आएंगे और अपने दौरे के दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे।

अब महाराष्ट्र नहीं जाएंगे जॉनसन!
जानकारी के मुताबिक, बोरिस जॉनसन को 26-27 अप्रैल को भारत आना है। इस दौरान कई शहरों में उनको जाना है। इसमें पुणे का नाम भी शामिल है। मुंबई में भी उनके जाने की चर्चा थी। महाराष्ट्र में कोरोना बहुत ज्यादा है। ऐसे में माना जा रहा है कि बोरिश अब महाराष्ट्र नहीं जाएंगे। बाकी शहरों में वो जाएंगे।
बोरिस जॉनसन के दौरे पर कोरोना के चलते पहली बार संकट नहीं है। इससे पहले 26 जनवरी को भी उनको कोरोना के चलते ही अपना भारत दौरा रद्द करना पड़ता था। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस साल भारत के गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर दिल्ली में होने वाली परेड के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कार्यक्रम में आना स्वीकार भी कर लिया था लेकिन ब्रिटेन में कोरोना के मामले बढ़ने के बाद उन्होंने भारत सरकार के सामने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में आने में असमर्थ जता दी थी।
भारत में कोरोना के मामले रिकॉर्ड संख्या में आ रहे
बीते कुछ समय से भारत में कोरोना वायरस के मामले बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। आज (बुधवार) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में कोरोना वायरस के 1,84,372 नए मामले सामने आए हैं, जो कि नया रिकॉर्ड है। इस दौरान 1027 लोगों की मौत संक्रमण के कारण हुई है, जबकि 82,339 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी है। नए मरीज मिलने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,38,73,825 तक पहुंच गई है।












Click it and Unblock the Notifications