Russia Ukraine news: टेनिस टुर्नामेंट में रूस के खेलने पर सस्पेंस, क्या नहीं खेलेंगे नंबर-1 डेनियल मेदवेदेव?
ब्रिटेन के सांसदों से बाद करते हुए ब्रिटिश खेल मंत्री निगेल हडलस्टन ने कहा कि, "बिल्कुल, किसी को भी रूस का झंडा फहराने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
लंदन, मार्च 16: क्या विश्व के नंबर वन टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव इस साल विंबलडन में हिस्सा ले पाएंगे? इसको लेकर विंबलडन के आयोजक, ब्रिटिश सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं। अगर ब्रिटिश सरकार से इजाजत नहीं मिलती है, तो फिर दुनिया के नंबर वन रूसी टेनिस खिलाड़ी डेनियल मेदवेदेव भी इस साल टुर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। माना जा रहा है कि, ब्रिटिश सरकार की तरह से उन्हें इस शर्त पर इजाजत मिल सकती है, अगर वो यूक्रेन में युद्ध के लिए पुतिन की आलोचना करने के लिए तैयार हो जाएं।

डेनियल मेदवेदेव पर क्या होगा फैसला?
मंगलवार को लंदन में ब्रिटेन के सांसदों से बाद करते हुए ब्रिटिश खेल मंत्री निगेल हडलस्टन ने कहा कि, "बिल्कुल, किसी को भी रूस के लिए झंडा फहराने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। हम में से बहुत से लोग गुटनिरपेक्ष, गैर-ध्वज धारण करने वाली संस्थाओं के रूप में प्रतिस्पर्धा करने के लिए इच्छुक और सक्षम होंगे (उन्हें अनुमति दें)। लेकिन मुझे लगता है कि इसे इससे आगे जाने की जरूरत है। हमें कुछ संभावित आश्वासनों की आवश्यकता है कि वे व्लादिमीर पुतिन के समर्थक हैं या नहीं हैं? और फिर हम विचार कर रहे हैं कि अगर उन्हें इजाजत मिलती है, तो फिर हमें किन चीजों की आवश्यकता होगी।

यूक्रेन युद्ध की खेल संगठनों ने की निंदा
दुनिया भर में टेनिस खेल को चलाने वाले सात समूहों ने युद्ध की निंदा की है और रूस और बेलारूस में सभी खेल कार्यक्रमों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, बिली जीन किंग कप और डेविस कप टीम प्रतियोगिताओं से भी रूस और बेलारूस को बाहर कर दिया गया है। वहीं, 1 मार्च को घोषणा की गई है कि, इन दोनों देशों के खिलाड़ियों को डब्ल्यूटीए, एटीपी और ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में खेलने की इजाजत तो दी जाएगी, लेकिन क्या वो अपने अपने देशों के झंडे के साथ खेल सकते हैं, इसका फैसला नहीं किया गया है।

टेनिस में रूस का वर्चस्व
आपको बता दें कि, रूस बिली जीन किंग कप और डेविस कप दोनों में राज करने वाला चैंपियन है, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने सोमवार को घोषणा थी, की कि रूस को दोनों टुर्नांमेंट से बाहर करने का फैसला किया गया है और रूस की जगह पर सर्वोच्चे रैंकिंग वाले सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को स्थान दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications