रिलेशनशिप वाले लड़कों के लिए ‘जहर’ है ये लड़की, सिर्फ एक ही काम है ब्वॉयफ्रेंड का ब्रेकअप कराना

जॉर्जिया का काम उन लड़कों को बेनकाब करना है, जो अपनी गर्लफ्रेंड को किसी ना किसी तरह से धोखा दे रहे होते हैं।

लंदन, जून 22: बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस दिखने वाली ये लड़की उन लड़कों के लिए 'जहर' है, जो किसी रिलेशनशिप में हैं और इस लड़की का काम उन लड़कों का ब्रेकअप करना है और इस काम के लिए बकायदा ये पैसे चार्ज करती है। इस लड़की का नाम जॉर्जिया है और इसके पास हर दिन 200 से ज्यादा मैसेज आते हैं, जिसमें इससे मदद मांगी गई होती है।

वफादारी की लेती है परीक्षा

वफादारी की लेती है परीक्षा

जॉर्जिया का काम उन लड़कों को बेनकाब करना है, जो अपनी गर्लफ्रेंड को किसी ना किसी तरह से धोखा दे रहे होते हैं। जॉर्जिया अपनी खूबसूरती का फायदा उठाकर उन लड़कों को बेनकाब करती हैं। जॉर्जिया कहती हैं कि उसके पास हर दिन 200 से ज्यादा लड़कियों के मैसेज आते हैं, जो अपने लिए मदद मांग रही होती हैं। जॉर्जिया का भी दिल टूट चुका है और फिर उन्होंने लड़कों को बेनकाब करने का काम शुरू कर दिया और वो खुद को इस काम में माहिर मानती हैं।

लॉयल्टी टेस्ट में फंस जाते हैं लड़के

लॉयल्टी टेस्ट में फंस जाते हैं लड़के

जॉर्जिया लड़कों का लॉयल्टी टेस्ट करती हैं और वो बताती है, कि ज्यादातर लड़के फंस जाते हैं। उसने कहा कि, वो लड़कों को फंसाने के लिए उन्हें सोशल मीडिया नेटवर्क पर मैसेज करती हैं और लड़के उनसे बातचीत करते वक्त फिसलना शुरू कर देते हैं। जॉर्जिया ब्रिटेन के एसेक्स की रहने वाली है और डेली स्टार ने उसकी कहानी प्रकाशित की है, जिसमें जॉर्जिया ने अपने बारे में कई खुलासे किए हैं।

जॉर्जिया के टेस्ट में फंसते लड़के

जॉर्जिया के टेस्ट में फंसते लड़के

डेलीस्टार से बात करते हुए जॉर्जिया ने कहा कि, एक बार उसने उस लड़के की वफादारी की परीक्षा ली थी, जो पिछले पांच सालों से रिलेशनशिप में था और बातचीत के दौरान उसने खुद को सिंगल बताया, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट थी। जॉर्जिया के मुताबिक, लड़का उससे मिलने के लिए होटल आने के लिए भी तैयार हो गया था। डेली स्टार से बातचीत के दौरान जॉर्जिया ने कहा कि, उसकी उम्र 20 साल है। उसने कहा कि, पहले वो इस काम में काफी असहज महसूस करती थी। जॉर्जिया ने कहा कि, उसने शुरूआत में एक ऐसे मर्द का टेस्ट किया था, जिसके साथ एक लड़की बच्चे के साथ शिफ्ट हुई थी और ये मामला काफी इमोशनल था और एक बच्चा भी इसमें शामिल था, लिहाजा ये काम काफी मुश्किल था। जॉर्जिया ने कहा कि, वह शख्स उससे मिलने के लिए तैयार हो गया, जिसके बाद लड़की ने उससे रिश्ता तोड़ लिया।

फिलहाल सिंगल है जॉर्जिया

फिलहाल सिंगल है जॉर्जिया

जॉर्जिया, जो फिलहाल सिंगल है और पिछले एक महीने से लगातार लॉयल्टी टेस्ट कर रही है। टिकटॉक पर जॉर्जिया के 34 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। हालांकि, जॉर्जिया ने कहा कि, कई लड़कों ने उसे ब्लॉक कर दिया और उसके बारे में अपनी गर्लफ्रेंड को बता दिया। लेकिन, उसने कहा कि, कई लड़के बुरी तरह से फिसलने के लिए तैयार रहते हैं। वहीं, कई लोगों द्वारा आलोचना किए जाने पर जॉर्जिया ने कहा कि, 'मुझे व्यक्तिगत तौर पर लगता है, कि ये धोखा है और किसी लड़की से मनोरंजन के लिए बात करना धोखा ही है।' जॉर्जिया ने कहा कि, 'मुझे भी पहले धोखा दिया गया है इसलिए मुझे पता है कि ये लड़कियां क्या कर रही हैं'।

कई लड़कियां लॉयल्टी टेस्ट में शामिल

कई लड़कियां लॉयल्टी टेस्ट में शामिल

जॉर्जिया ने कहा कि, वो अकेली ऐसी लड़की नहीं हैं, जो लॉयल्टी टेस्ट कर रही है। उसने कहा कि, कई और लड़कियां इसमें शामिल हैं। जॉर्जिया ने कहा कि, मुझे पता है, कि दिल टूटने का अहसाल क्या होता है, इसीलिए वो लॉयल्टी टेस्ट के लिए तैयार हो जाती है। जॉर्जिया ने कहा कि, कई लड़कियां ये टेस्ट करना चाहती हैं, कि क्या उनका बॉयफ्रेंड बदल तो नहीं गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+